Rajasthan

अब नहीं चलेगी गंदगी! शहर को साफ रखने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला, नियम तोड़ा तो जेब होगी खाली

Last Updated:May 10, 2026, 07:13 IST

Bhilwara Swachh Bharat: शहरों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती गंदगी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. अब सड़क, बाजार या सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार छोटी सी लापरवाही भी लोगों पर हजारों रुपए का जुर्माना लगवा सकती है. खासतौर पर प्लास्टिक, खाने-पीने का कचरा और निर्माण सामग्री खुले में फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य शहरों को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है. इसके साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थानों की सफाई बनाए रखने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

ख़बरें फटाफट

अब सड़क पर गंदगी फैलाना पड़ेगा भारी! छोटी सी लापरवाही पर देना होगा जुर्मानाZoomभीलवाड़ा में गंदगी को रोकने के लिए प्रशासन सख्त

भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है कि दैनिक दिनचर्या में हम ऐसे कई गलतियां कर बैठे थे है, जिससे शहर की सुंदरता में गंदगी फैल जाती है, वैसे तो हमारे लिए यह बात मामूली या फिर छोटी होती होगी लेकिन शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है. इसको देखते हुए अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है और इन छोटी बड़ी गलतियों के लिए उन्होंने जुर्माना तय कर दिया है. भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम भीलवाड़ा ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है.

इसके तहत सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर अस्वच्छता फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा. निगम का मानना है कि इस सख्ती से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और लोग स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक बनेंगे. नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शहर की स्वच्छता को प्रभावित करने वाले विभिन्न कृत्यों के लिए अलग-अलग जुर्माने की राशि तय की गई है. यह कदम न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के उद्देश्य से भी लागू किया जा रहा है.

शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सख्त हुआ प्रशासन निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छ शहर न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, बल्कि इससे शहर की छवि भी बेहतर बनती है, इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा, तभी भीलवाड़ा एक स्वच्छ और सुंदर शहर बन सकेगा.

इन गलतियों पर इतने रुपए का लगेगा जुर्मानानिगम प्रशासन का कहना है कि बार-बार समझाइश के बावजूद जब लोग नहीं मानते, तब सख्ती जरूरी हो जाती है. जारी सूची के अनुसार अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 200 रुपये, खुले में पेशाब करने पर 200 रुपये और खुले में नहाने पर 300 रुपये का जुर्माना देना होगा. इसके अलावा खुले में शौच करने पर 500 रुपये का दंड निर्धारित किया गया है. वहीं, सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर गोबर डालने जैसे कृत्य पर सबसे अधिक 5,000 रुपये का जुर्माना तय किया गया है. निगम ने इन दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.

नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उससे मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा. इसके लिए निगम की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी. साथ ही, जरूरत पड़ने पर चालान भी काटे जाएंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj