Rajasthan

पहले पत्नी, फिर पति… सिंगपुरा गांव में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने उठा लिया खौफनाक कदम

Last Updated:April 25, 2026, 19:40 IST

Dausa News: दौसा के सिंगपुरा गांव में पति-पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर जान दी, एक साल की बच्ची अनाथ, सैंथल थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक, पहले पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी और उसके बाद पति ने भी उसी कमरे में अलग फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौत के बाद घर में सिर्फ एक साल की मासूम बच्ची बची है, जो अब अपने मां-बाप के बिना रह गई है.पहले पत्नी, फिर पति… सिंगपुरा में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने उठाया खौफनाक कदमZoomदौसा में पति-पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगाई, मासूम अनाथ

दौसा. सैंथल थाना इलाके के सिंगपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. एक ही घर, एक ही कमरा और उसी कमरे में पति-पत्नी की लटकी हुई लाशें. ये दृश्य जिसने भी देखा, वो सन्न रह गया. गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

जानकारी के मुताबिक, पहले पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी और उसके बाद पति ने भी उसी कमरे में अलग फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौत के बाद घर में सिर्फ एक साल की मासूम बच्ची बची है, जो अब अपने मां-बाप के बिना रह गई है. इस घटना ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है. पड़ोसी और रिश्तेदार भी यही कहते नजर आए कि कुछ दिन पहले तक सब सामान्य था.

एक ही कमरे में दो मौतें, गांव में पसरा सन्नाटाघटना की सूचना मिलते ही सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे को देखा तो दोनों शव अलग-अलग फंदों पर लटके मिले. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआती तौर पर कोई साफ वजह सामने नहीं आई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

गांव के लोग भी मौके पर जुट गए थे. हर कोई यही चर्चा कर रहा था कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी. एक साल की बच्ची को छोड़कर इस तरह का कदम उठाना, लोगों को और ज्यादा परेशान कर रहा है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच जारीपुलिस ने दोनों शवों को दौसा जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और बातें साफ हो पाएंगी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

इस घटना ने एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिंदगी में चल रही परेशानियां कब किस मोड़ पर ले जाएं, ये कोई नहीं जानता. हालांकि असली वजह क्या है, ये जांच के बाद ही सामने आएगा. लेकिन एक मासूम बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ जाना, सबसे बड़ा दर्द बनकर रह गया है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

April 25, 2026, 19:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj