पहले डायरेक्टर संग किया काम, फिर रचाई शादी, ‘त्रिदेव’ के दौरान किसी और के साथ था चक्कर, 40 साल बाद तोड़ी चुप्पी

Last Updated:June 21, 2026, 15:35 IST
‘शहंशाह’,’त्रिदेव’, ‘कोहराम’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं सोनम खान ने अफेयर को लेकर खुलासा किया है. सोनम और राजीव राय की डेटिंग की चर्चा लंबे समय से चल रही है. हालांकि, सोनम और राजीव ने ‘त्रिदेव’ बनने के काफी समय बाद एक-दूसरे को डेट किया और शादी की.
सोनम ने क्लियर किया कि राजीव ने उन्हें ‘त्रिदेव’ में इसलिए कास्ट नहीं किया था क्योंकि वह उन्हें डेट कर रहे थे. सालों से चल रही अटकलों सोनम ने सफाई दी और सच्चाई बताई है. सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर त्रिदेव का ‘ओए ओए’ गाने की क्लिप शेयर की. इसमें वह नसीरुद्दीन शाह के साथ डांस करते हुए दिख रही हैं. सोनम इस पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
सोनम खान ने लिखा, “ओए ओए ओए ओएओह ना यानी एक बड़ा ‘नहीं’. असली कहानी यह है कि मेरा ‘त्रिदेव’ के डायरेक्टर के साथ कोई अफेयर नहीं था. तो आगे पढ़ें… ‘त्रिदेव’ की शूटिंग का पहला दिन. पहला गाना. पहली अफवाह.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
सोनम खान ने आगे लिखा, “लोगों के मानने के मुताबिक, ‘त्रिदेव’ के रिलीज़ होने के बाद लोगों को पक्का यकीन था कि मैं फिल्म बनने के दौरान डायरेक्टर के साथ रोमांस कर रही थी, जिसकी वजह से मुझे बाकी दो लीडिंग एक्ट्रेस के मुकाबले ज़्यादा फायदा मिला. जैसे ज़्यादा स्क्रीन टाइम और एक सुपर हिट गाना जो देश के हर कोने में बज रहा था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add as Preferred Source on Google
सोनम खान ने आगे लिखा,”कहानी में ट्विस्ट: राजीव सेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे. मेरा बॉयफ्रेंड भी सेट से थोड़ी ही दूर था. हम दोनों ही पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में थे, ‘ओए ओए’ तो बस अचानक मेरी झोली में आ गया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
सोनम खान ने लिखा, “असल में राजीव मुझे ‘त्रिदेव’ में नहीं लेना चाहते थे. उन्होंने एक दूसरी एक्ट्रेस से कॉन्टैक्ट किया था और लगभग डील पक्की भी कर ली थी, क्योंकि जब उन्होंने यश जी द्वारा दिखाए गए ‘विजय’ के फुटेज देखे तो उन्हें मैं ज़्यादा पसंद नहीं आई थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
सोनम खान ने आगे लिखा, “असल में, जब उनके पास कोई और चारा नहीं बचा, तब मैं उनकी आखिरी पसंद बनी. तो, न कोई रोमांस, न कोई सीक्रेट फ़ोन कॉल, न ही डायरेक्टर की तरफ़ से कोई खास फ़ायदा (अगर ऐसा कुछ होता भी है तो मुझे नहीं पता, नासमझ या ख्यालों में खोई हुई लगने के लिए माफ़ करना). बस मैं और एक शानदार गाना.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
सोनम खान ने आखिरी में लिखा, “‘त्रिदेव’ के रिलीज़ होने के काफ़ी समय बाद मैंने और राजीव ने डेटिंग शुरू की, क्योंकि हम दोनों सिंगल थे और हमें किसी को कोई सफ़ाई देने की ज़रूरत नहीं थी. तो, मेरे प्यारों, ‘त्रिदेव’ को बनाने में मुझे जरा भी प्राथमिकता नहीं मिली. ज़रा भी नहीं. बिल्कुल नहीं. ओए ओए ओए ओएओह या! आउच!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
बता दें कि ‘त्रिदेव’ के बाद सोनम खान और राजीव राय रिलेशनशिप में आए और बाद में 1991 में शादी कर ली. साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया. 15 साल तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 2016 में उनका तलाक़ हुआ. वहीं, राजीव राय ‘विश्वात्मा’, ‘त्रिदेव’, ‘मोहरा’ और ‘गुप्त’ जैसी शानदार फ़िल्में डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



