South Africa Women vs India Women Highlights: केप की नाबाद 81 रनों की पारी से जीता दक्षिण अफ्रीका, रोमांचक मैच में हारा भारत

होमखेलक्रिकेट
केप की नाबाद 81 रनों की पारी से जीता दक्षिण अफ्रीका, रोमांचक मैच में हारा भारत
Last Updated:June 21, 2026, 22:37 IST
IND vs SA ICC Women’s T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. भारत के 158 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मरिजाने केप की 45 गेंदों में 81 रनों की नाबाद तूफानी पारी की बदौलत 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए श्री चरणी ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए, लेकिन केप के 7 चौकों और 4 छक्कों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया.
नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के 18वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रोमांचक मैच में 6 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (20 रन) और ताजमिन ब्रिट्स (40 रन) ने सधी हुई शुरुआत दी, लेकिन भारतीय गेंदबाज श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को झटके दिए. चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेलने का पूरा प्रयास किया, जिसमें शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट लेकर उनका साथ निभाया.
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मरिजाने केप (Marizanne Kapp) इस मैच में भारत की जीत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बनकर खड़ी हो गईं. उन्होंने महज 45 गेंदों पर ताबड़तोड़ 81 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. केप के इस तूफानी और 180 के स्ट्राइक रेट के प्रहार के सामने भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई, खासकर दीप्ति शर्मा जो काफी महंगी साबित हुईं और 4 ओवर में 44 रन लुटा बैठीं. अंत में क्लो ट्रायन ने भी 4 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 10 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की इस विश्व कप में तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है.
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया.]
भारत ने 7 विकेट पर 158 रन बनाएइससे पहले, भारत ने दीप्ति शर्मा के 29 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 24 रन की मदद से मुश्किल और असमान उछाल वाली पिच पर 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए. ओपनर शेफाली वर्मा ने 15 गेंद में 31 रन बनाए. भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना के रूप में पहला विकेट गंवाया, तब स्कोर 30 रन था. लेकिन इसके बाद खराब शॉट चयन की वजह से यह चार विकेट पर 83 रन हो गया. फिर दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर पारी को संभाला. दीप्ति ने 21 गेंद में 29 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे. लेकिन स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गईं.
हरमनप्रीत ने रचा इितहासवहीं हरमनप्रीत ने 22 गेंद में 24 रन बनाए जो पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट में 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं. भारत के विकेटों के गिरने का सिलसिला मंधाना (12 गेंद में 17 रन, तीन चौके) के मारिजाने काप (27 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट होने से शुरू हुआ. वह शॉट खेलने के लिए विकेट के आगे बढ़ी, लेकिन गेंद से संपर्क नहीं कर पाईं और गेंद सीधे उनके स्टंप्स से जा टकराई. मंधाना ने शबनीम इस्माइल (28 रन देकर दो विकेट) की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए थे.
शेफाली वर्मा को इस्माइल ने भेजा पवेलियनशेफाली (चार चौके, एक छक्का) ने क्लो ट्रायोन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जिससे भारत ने चौथे ओवर में 17 रन बनाए. लेकिन इस्माइल की शानदार गेंदबाजी के कारण शेफाली को पवेलियन लौटना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी गेंदबाज ने अंदर आती हुई एक तेज खतरनाक गेंद फेंकी जिससे भारतीय खिलाड़ी को झुककर बचाव करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी विकेट के पीछे कैच के लिए रिव्यू लेने में हिचकिचा रही थीं लेकिन यह सही फैसला साबित हुआ क्योंकि ‘अल्ट्रा-एज’ से पुष्टि हुई कि गेंद ग्लव्स को छूकर गई थी.
ऋचा घोष भी कमाल नहीं दिखा सकींइसके बाद अयाबोंगा खाका ने यस्तिका भाटिया (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. वहीं नादिन डि क्लर्क ने जेमिमा रोड्रिग्स (12) का शानदार रिटर्न कैच लपककर उन्हें आउट किया और 11वें ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 83 रन कर दिया. हरमनप्रीत के पास लड़खड़ाती पारी को संभालने का मौका था लेकिन वह सिर्फ 24 रन ही बना सकीं और इस्माइल की गेंद पर शॉट खेलते हुए गेंद को अपने ही विकेट पर मार बैठीं. ऋचा घोष भी उन खिलाड़ियों में शामिल रहीं जो अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं. उन्होंने 14 गेंद में 15 रन बनाए.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



