Health

शाहिद कपूर से शशि थरूर तक, फिटनेस के लिए सालों से खा रहे एक जैसा खाना, WHO ने क्यों जताई चिंता?

Last Updated:June 24, 2026, 19:33 IST

कई लोग अपनी पसंद की एक ही डिश रोज खाना पसंद करते हैं. किसी को रोज का नाश्ता फिक्स रखना अच्छा लगता है तो कोई डिनर में वही खाना दोहराता है. लेकिन क्या लंबे समय तक एक जैसा खाना शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? WHO ने क्या बताया है…

ख़बरें फटाफट

क्या रोज वही खाना आपकी सेहत के लिए सही है? WHO की इस बात ने बढ़ाई चिंताZoomरोजाना 1 जैसा फूड खाना गलत या सही.

कई लोगों के लिए खाना सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि एक रूटीन होता है. कुछ लोग रोज सुबह एक जैसा नाश्ता करते हैं, तो कुछ लोग अपनी पसंद की कोई एक डिश लंबे समय तक खाते रहते हैं. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इससे समय बचता है और खाने को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ता.

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने भी कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें नाश्ते में वेजिटेबल उत्तपम और सांभर पसंद है और वह इसे कई बार अपनी डाइट में शामिल करते हैं. वहीं अनुष्का शर्मा ने भी एक समय पर लंबे समय तक खिचड़ी और बैंगन भजा खाने की बात साझा की थी. इसके अलावा सांसद शशि थरूर भी लंबे समय से इडली-सांभर को अपने नाश्ते का हिस्सा बताते रहे हैं.

लेकिन क्या रोज एक ही खाना खाना सही है? इस सवाल पर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ खाना दोहराने से समस्या नहीं होती, बल्कि यह मायने रखता है कि आपकी पूरी डाइट कितनी बैलेंस है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लंबे समय तक एक ही तरह के भोजन पर निर्भर रहने से डाइट में जरूरी पोषक तत्व कम हो सकती है. कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद संभावित रासायनिक प्रदूषक (chemical pollutants) अगर लगातार शरीर में जाते रहें तो वे धीरे-धीरे जमा हो सकते हैं. इसे बायोएक्यूम्युलेशन (bioaccumulation) कहा जाता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि रोज एक ही खाना खाने वाला हर व्यक्ति खतरे में है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह खाना क्या है, उसकी मात्रा कितनी है और बाकी डाइट कैसी है.

क्या रोज एक जैसा खाना नुकसान कर सकता है?क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट वाणी कृष्णा के मुताबिक एक ही तरह का खाना लंबे समय तक खाने से सबसे बड़ी समस्या यह हो सकती है कि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व बराबर मात्रा में न मिल पाएं. हमारा शरीर अलग-अलग विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट की जरूरत रखता है. अगर कोई व्यक्ति लगातार सिर्फ एक ही तरह की डाइट पर निर्भर रहता है और उसमें पोषण का संतुलन नहीं है, तो समय के साथ शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. एक बैलेंस मील जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स सही मात्रा में मौजूद हों तो यह शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.

About the AuthorVividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj