Rajasthan

Gawarphali Dhokli Recipe in Hindi | गवारफली की ढोकली बनाने की विधि

Last Updated:May 07, 2026, 14:34 IST

How To Make Gawarphali Dhokli: जालौर की आशा चौहान ने साझा की गवारफली की ढोकली की पारंपरिक रेसिपी. यह डिश गेहूं के आटे के मसालों और ताजी गवारफली के मेल से बनाई जाती है. कुकर में 2-3 सीटी में तैयार होने वाली यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम है. इसे देसी घी और नींबू के साथ गरमागरम परोसा जाता है, जो मारवाड़ के असली जायके का अहसास कराती है. (450 characters)

ख़बरें फटाफट

Gawarphali Dhokli Recipe: राजस्थानी खान-पान अपनी सादगी और बेहतरीन स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. अक्सर लोग राजस्थान के नाम पर दाल-बाटी या दाल-ढोकली का जिक्र करते हैं, लेकिन यहाँ की रसोई में और भी कई पारंपरिक रत्न छिपे हुए हैं. ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है ‘गवारफली की ढोकली’. यह कोई नई डिश नहीं बल्कि मारवाड़ के घरों की एक पुरानी और पसंदीदा रेसिपी है, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए हल्की होती है.

जालौर की रहने वाली गृहिणी आशा चौहान ने Local 18 से खास बातचीत में इस रेसिपी को साझा किया. उन्होंने बताया कि रोज़ के खाने से हटकर कुछ अलग और सादा ट्राई करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. गवारफली और गेहूं के आटे के मेल से बनी यह ढोकली प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत भी है, जो गर्मियों और सर्दियों दोनों मौसम में पसंद की जाती है.

तैयारी और आटा गूंथने की विधिइसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी गवारफली को साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. मुख्य सामग्री ‘ढोकली’ बनाने के लिए गेहूं का आटा लिया जाता है. इस आटे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया, नमक, जीरा पाउडर और अजवाइन मिलाई जाती है. अजवाइन न केवल स्वाद बढ़ाती है बल्कि पाचन में भी मदद करती है. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मीडियम सॉफ्ट आटा गूंथा जाता है और उसे 10 मिनट सेट होने के लिए रखा जाता है.

ढोकली बनाने का सही तरीकाआशा चौहान के अनुसार, आटा सेट होने के बाद उसे हाथों की मदद से छोटी और पतली ढोकलियों का आकार दिया जाता है. ढोकली जितनी पतली होगी, वह उतनी ही अच्छी तरह पकेगी और खाते समय अंदर से कच्ची नहीं लगेगी.

तड़का और कुकिंग प्रोसेस

तड़का: कुकर में तेल गरम करके जीरा, राई, हींग और कड़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है.
भुनाई: पहले प्याज को सुनहरा किया जाता है, फिर गवारफली डालकर 3-4 मिनट भुना जाता है ताकि उसका कच्चापन निकल जाए. इसके बाद टमाटर और बेसिक मसाले डाले जाते हैं.
पकने की विधि: मसालों के भुनने के बाद पानी डालकर उबाल आने दिया जाता है. उबाल आने पर तैयार ढोकलियां डालकर कुकर में 2 से 3 सीटी लगाई जाती है.

अंत में, इसे गरमागरम कटोरे में निकाल कर ऊपर से देसी घी डालकर सर्व किया जाता है. नींबू और कच्चे प्याज के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj