राजस्थान के घर में गुजरात का हल्ला बोल, जीत का चौका लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंची गिल की टीम

होमखेलक्रिकेट
राजस्थान के घर में गुजरात का हल्ला बोल, जीत का चौका लगातार दूसरे स्थान पर GT
Last Updated:May 09, 2026, 23:14 IST
GT vs RR Highlights: गुजरात टाइटंस ने जीत का चौका लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में हरा दिया और टीम अंकतालिका में 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 229 रन का विशाल स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी घरेलू टीम को गुजरात के गेंदबाजों ने 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर जीत दर्ज कर ली.
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया.
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चारों खाने चित नजर आई. आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में पहले गुजरात के बल्लेबाजों ने टीम को 229/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद गेंदबाजों का हल्ला बोल देखने को मिला, जिससे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 16.3 ओवर में ही 152 रन पर ढेर हो गई. राजस्थान के लिए वैभव आज मैच विनिंग पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए. गुजरात की यह लगातार चौथी जीत है, जिससे टीम 11 मैचों में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान को 11 मैचों में 5वीं हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान की टीम 5वें पायदान पर खिसक गई है.
गुजरात की सबसे बड़ी जीत, राजस्थान की चौथी बड़ी हारगुजरात टाइटंस की यह रनों के हिसाब से आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 2023 में मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर गुजरात ने यह रिकॉर्ड बनाया था. दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स को चौथी सबसे बड़ी हार का मुंह दिखाया. राजस्थान रॉयल्स की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार 2023 में आई थी, जब आरसीबी के खिलाफ टीम को 112 रनों से हार झेलनी पड़ी.
राशिद की फिरकी का चला जादू230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस मुकाबले में टीम की कमान संभाल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए. महज 16 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर अरशद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे. ध्रुव जुरेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 10 गेंदों में 24 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. शिमरोन हेटमायर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर आउट हुए.
गेंदबाजी में होल्डर भी चमकेरवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. शुभम दुबे 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोफ्रा आर्चर को जेसन होल्डर ने 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. दासुन शनाका 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में महज 12 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं, कगिसो रबाडा ने दो विकेट निकाले, जबकि सिराज ने एक विकेट चटकाया.
गिल-सुदरशन ने रखी जीत की नींवइससे पहले, गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई. सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, तो राहुल तेवतिया ने नाबाद 14 रन बनाए. गेंदबाजी में जीटी की तरफ से बृजेश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले. यह जीटी की इस सीजन की सातवीं जीत है.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



