दंपत्ति की पहले की हत्या फिर घर में की लूट, कनाडा में भारतीय मूल के 3 दोषी करार

Last Updated:May 09, 2026, 20:27 IST
कोर्ट ने फैसला सुनाया कि तीनों आरोपियों ने जानबूझकर ये हत्याएं की थी.ये हत्याएं पैसों के लिए की गई थीं. सुनवाई के दौरान 20 की उम्र के इन तीनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया था. बचाव के पक्ष ने दावा किया था कि मौतें डकैती के दौरान हुई गलती का नतीजा थीं.
कनाडा की अदालत ने बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या के मामले में भारतीय मूल के तीन व्यक्तियों को दोषी करार दिया है. शुक्रवार को सुनाए इस फैसले को लेकर छपी रिपोर्ट में बताया है कि पति-पत्नी एबॉट्सफोर्ड के रहने वाले थे.
सीबीसी न्यूज रिपोर्ट में साल 2022 में एबॉट्सफोर्ड में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के मामले में कनाडा की एक अदालत ने भारतीय मूल के व्यक्तियों को पुरुषों को ‘फर्स्ट-डिग्री मर्डर’ का दोषी पाया है.
घर में मृत पाए गए थे पति-पत्नी
रिपोर्ट के मुताबिक 9 मई 2022 को एबॉट्सफोर्ड के एक ग्रामीण इलाके में अर्नोल्ड डी जोंग और उनकी पत्नी जोआन डी जोंग अपने घर में मृत पाए गए थे. पति की उम्र 77 साल और 76 साल थी. इस मामले में गुरकरण सिंह, अभिजीत सिंह और खुशवीर तूर के खिलाफ आरोप तय किए गए थे.
जस्टिस ब्रेंडा ब्राउन ने कहा, “मैं प्रत्येक आरोपी को इन हत्याओं में इच्छुक, जानकार और भागीदार मानती हूं. इस मामले में सजा सुनाने की तारीख 28 मई तय की गई है.”
जानबूझकर की गई थीं हत्याएं: कोर्ट
ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि तीनों आरोपियों ने जानबूझकर ये हत्याएं की थी. अदालत ने पीड़ितों के पक्ष के मान लिया. ये हत्याएं आर्थिक लाभ के लिए की गई थीं. बचाव के पक्ष ने दावा किया था कि मौतें डकैती के दौरान हुई गलती का नतीजा थीं. कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट की रिपोर्ट की मानें तो अदालती कार्यवाही में खुलासा हुआ कि पति अर्नोल्ड डी जोंग की मौत दम घुटनेसे हुई थी. उनके सिर और चेहरे को डक्ट टेप से लपेट दिया गया था. पत्नी जोआन डी जोंग का गला रेता हुआ था. दोनों पीड़ितों के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे. सुनवाई के दौरान 20 की उम्र के इन तीनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया था.
सबूत के तौर पर डीएनए
रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजकों ने आरोपियों को हत्याओं से जोड़ने के लिए सबूतों पर भरोसा किया. इसमें अपराध स्थल से बरामद डीएनए, अर्नोल्ड डी जोंग को बांधने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी और संदिग्धों के वाहन से बरामद एक धातु का बेसबॉल बैट शामिल था.
अदालत को बताया गया कि इन तीनों व्यक्तियों ने पहले क्लीनिंग कंपनी के माध्यम से दंपत्ति के घर पर काम किया था. रिपोर्ट में उद्धृत अभियोजकों के अनुसार, आरोपियों ने संपत्ति पर सफाई का काम किया था. बाद में कथित तौर पर घर में घुसकर दंपत्ति की हत्या कर दी. उन्होंने क्रेडिट कार्ड, चेक और एक पावर वॉशर सहित अन्य सामान चुरा लिया.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



