Rajasthan

JEE-NEET की तैयारी के लिए कोटा जा रहे हैं? रहने-खाने पर हर महीने कितना खर्च होगा, जानिए पूरी डिटेल

Last Updated:July 07, 2026, 14:57 IST

Kota News : कोटा देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बन गया है. यहां छात्रों और अभिभावकों के लिए रहने व खाने के कई बजट-फ्रेंडली विकल्प उपलब्ध हैं. मेस का मासिक खर्च 3 हजार से शुरू होता है, होटल 700 रुपये से मिलते हैं. कोटा के स्टूडेंट एरिया में सबसे बड़ी चिंता छात्रों के खान-पान को लेकर रहती है, खासकर उन माता-पिता के लिए जो पहली बार अपने बच्चों को घर से दूर हॉस्टल लाइफ में भेज रहे होते हैं.

कोटा. देशभर के लाखों कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के स्टूडेंट्स के सपनों की नगरी कोटा आज देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बन चुका है. हर साल इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले लाखों छात्र अपने पैरेंट्स के साथ इस शहर की दहलीज पर कदम रखते हैं. कोटा पहुंचते ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सामने सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सवाल होता है कि यहां रहने और खाने का कुल मासिक बजट कितना आएगा. कोटा के प्रमुख स्टूडेंट एरिया जैसे राजीव गांधी नगर, जवाहर नगर, कुन्हाड़ी और तलवंडी में कदम रखते ही कोचिंग कल्चर की अलग ही झलक दिखाई देती है, जहां हर बजट के अनुसार मेस और होटल्स की लंबी श्रृंखला मौजूद है.

कोटा की यही खासियत इसे देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बनाती है. यहां छात्रों के लिए बजट मेस से लेकर प्रीमियम फूड सर्विस तक के कई विकल्प उपलब्ध हैं. वहीं, अपने बच्चों को छोड़ने आने वाले पैरेंट्स के लिए भी कम बजट से लेकर लग्जरी श्रेणी तक के होटल आसानी से मिल जाते हैं.

3 हजार से शुरू हो जाता है खाने का मासिक खर्चकोटा के स्टूडेंट एरिया में सबसे बड़ी चिंता छात्रों के खान-पान को लेकर रहती है, खासकर उन माता-पिता के लिए जो पहली बार अपने बच्चों को घर से दूर हॉस्टल लाइफ में भेज रहे होते हैं. शहर के अलग-अलग इलाकों में हजारों मेस संचालित हो रहे हैं. इनका मासिक शुल्क उनकी सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू के आधार पर तय होता है. सामान्य तौर पर छात्रों को 3 हजार रुपये से लेकर 4500 रुपये प्रति माह तक अच्छी मेस सुविधा मिल जाती है. शहर के कई मेस संचालक 3 हजार से 4 हजार रुपये के बीच भोजन उपलब्ध कराते हैं, जबकि प्रीमियम मेस का मासिक खर्च 4 हजार से 5 हजार रुपये तक पहुंच जाता है.

पौष्टिक भोजन पर दिया जाता है विशेष ध्यानसभी मेस संचालकों के बीच प्रतिस्पर्धा होने के कारण वे भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने का लगातार प्रयास करते हैं. छात्रों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जाता है. मेस संचालकों का कहना है कि 3500 से 4 हजार रुपये की रेंज में छात्रों को रोजाना दो तरह की मौसमी सब्जियां, दाल, चावल, ताजी रोटियां, सलाद और अचार जैसी पौष्टिक चीजें परोसी जाती हैं. प्रीमियम मेस संचालक प्रवीण कुमार बताते हैं कि 4200 से 4500 रुपये के मासिक पैकेज में दो समय का संतुलित भोजन दिया जाता है, जिसमें छात्रों की सेहत का विशेष ध्यान रखा जाता है. इस पैकेज में सप्ताह में चार बार स्पेशल डिश, मिठाई या स्पेशल थाली भी शामिल रहती है, ताकि छात्रों को घर के खाने जैसी अनुभूति मिल सके.

700 रुपये से मिल जाते हैं एसी होटलभोजन के साथ-साथ यहां आने वाले पैरेंट्स के ठहरने की भी किफायती और अच्छी व्यवस्था उपलब्ध है. कोटा के स्टूडेंट एरिया में कम बजट से लेकर आलीशान और लग्जरी होटल्स तक मौजूद हैं. ऐसे में अभिभावकों को बजट के अनुसार रूम ढूंढने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. स्थानीय होटल संचालक दीपेंद्र सिंह राजावत बताते हैं कि छात्रों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए यहां महज 700 रुपये से एसी रूम उपलब्ध हो जाते हैं. इनकी कीमत 2 हजार रुपये तक रहती है. सभी होटल साफ-सुथरे, सुरक्षित और हाइजीनिक वातावरण में संचालित होते हैं. वहीं, जो लोग बेहतर या लग्जरी अनुभव चाहते हैं, उनके लिए 1500 रुपये से लेकर 3500 रुपये या उससे अधिक की रेंज में भी आधुनिक सुविधाओं वाले होटल आसानी से उपलब्ध हैं.

बजट फ्रेंडली शहर बना कोटाअगर स्टूडेंट एरिया की बात करें तो कोटा आज केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बजट को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में भी देश के प्रमुख शहरों में अपनी अलग पहचान बना चुका है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj