Health

Hair Tips: छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? नेचुरली रुक जाएगा बालों का सफेद होना, दवा से भी तेज काम करता है ये योगासन

Last Updated:June 18, 2026, 11:00 IST

Yoga For Grey Hair: योगा सिर्फ मन को शांत और शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी को ही नहीं बढ़ता, बल्कि बालों के लिए भी कारगर साबित होता है. यदि आप बालों के जल्दी सफेद होने, झड़ने या रफ दिखने से परेशान है, तो इसके लिए सर्वांगासन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां जानें इस योगासान का अभ्यास कैसे किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

नेचुरली रुक जाएगा बालों का सफेद होना, दवा से भी तेज काम करता है ये योगासनZoom

How To Stop White Hair: योग भारत की पारंपरिक चिकित्सा आयुर्वेद का अहम हिस्सा है. इसकी मदद से छोटी से लेकर बड़ी सभी तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानी का इलाज संभव है. यहां तक कि आप योग की मदद से सफेद होते बालों को रोक सकते हैं. इन्हें लंबे समय तक काला और मजबूत बनाएं रख सकते हैं.

बालों की सेहत के लिए आयुष मंत्रालय सर्वांगासन करने की सलाह देता है, जिसे योग में बहुत महत्वपूर्ण आसन माना जाता है. यह आसन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे सिर और स्कैल्प तक अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं. इस आसान को करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और समय से पहले बाल सफेद होने की गति धीमी हो सकती है.

बालों के लिए सर्वांगासनआजकल तनाव, अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान के कारण कई लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं. ऐसे में नियमित रूप से सर्वांगासन करने से इस समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है.

सर्वांगासान का अभ्यास कैसे किया जाता है?सर्वांगासन में व्यक्ति पीठ के बल लेटकर अपने पैरों और शरीर को ऊपर उठाता है तथा शरीर का भार कंधों पर संतुलित करता है. इस आसन का अभ्यास सही तरीके से और प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की देखरेख में करना चाहिए.

सर्वांगासान के अन्य फायदे भी हैंबालों के अलावा सर्वांगासन के कई अन्य फायदे भी हैं. यह थायरॉइड ग्रंथि को एक्टिव करने में मदद करता है, हार्मोन संतुलन बनाए रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. साथ ही यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का तरीका है. रोजाना 10 से 15 मिनट सर्वांगासन का अभ्यास करने से लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है.

इन बातों का भी ध्यान रखेंबालों को सफेद होने से रोकने के लिए संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है. यदि आप बाहर का खाना, या धूम्रपान, शराब का सेवन करते हैं, तो इससे परहेज करें. इसके अलावा प्रदूषित एरिया में निकलने से पहले बालों को अच्छी तरह से कवर करें.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj