Health

Health Tips: घी, कपूर और सरसों तेल का नुस्खा इन बीमारियों के लिए है रामबाण, सर्दी-सिरदर्द तो तुरंत हो जाएगा गायब

Last Updated:August 26, 2026, 06:44 IST

Health Tips: रांची में सर्दी, सिरदर्द, साइनस के लिए घी, कपूर, सरसों तेल का मिश्रण नाक में डालने और हेड मसाज का घरेलू उपाय अपनाया जाता है. इसके फायदे के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने बताया है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सर्दी, तेज सिरदर्द या साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए एक घरेलू उपाय अपनाया जाता है. इस उपाय में घी, कपूर और सरसों तेल का मिश्रण नाक में डाला जाता है और हेड मसाज किया जाता है. इससे लोगों को काफी आराम भी मिलता है. ऐसे में आज आपको आयुर्वेदिक डाक्टर वीके पांडे भी घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से

रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि इस मिश्रण के कई फायदे हैं. कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नाक में डालने पर बाहरी एलर्जी या बैक्टीरिया को खत्म करने और तुरंत राहत पहुंचाने में मदद करते हैं.

घी और सरसों तेल के लाभ

डॉक्टर पांडे के अनुसार, घी एक अच्छा लुब्रिकेंट का काम करता है. यह नाक में जाकर ड्राइनेस को खत्म करता है, जो बार-बार छींक और खांसी का कारण बन सकती है. वहीं, सरसों तेल भी एंटीबैक्टीरियल होता है और लुब्रिकेंट का काम करता है. यह बंद नाक को खोलने और मार्ग को साफ करने में सहायक होता है. तीनों को मिलाकर उपयोग करने से अधिक लाभ मिलता है.

जानें उपयोग का सही तरीका

रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि यह एक पुराना घरेलू तरीका है. इसे हफ्ते में एक बार नाक में डालने की सलाह दी जाती है. इसे रात को सोते समय नाक में एक-एक बूंद डालकर, नाक और सिर पर हल्का मसाज करके तुरंत सो जाना चाहिए. सुबह तक सर्दी और सिरदर्द में 80% तक राहत मिलने का दावा किया जाता है.

About the AuthorBrijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi..com<…

और पढ़ेंLocation :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

August 26, 2026, 06:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj