Health

Health Tips: रोज खाएं एक मुट्ठी जामुन, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक मिलेगा जबरदस्त फायदा, जानें इसके चमत्कारी गुण

Last Updated:July 05, 2026, 23:06 IST

Jamun Ke Fayde: मानसून के मौसम में बाजारों में जामुन की भरमार देखने को मिल रही है. स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा यह छोटा सा फल पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. आयुर्वेद में जामुन को विशेष रूप से ब्लड शुगर नियंत्रण, बेहतर पाचन, त्वचा की सेहत और रक्त शुद्ध करने के लिए लाभकारी माना गया है. इसके नियमित और संतुलित सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. हालांकि, किसी भी बीमारी के इलाज के विकल्प के रूप में इसे नहीं लेना चाहिए और विशेष स्वास्थ्य स्थितियों, जैसे डायबिटीज, में इसे अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही आहार में शामिल करना बेहतर होता है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: मानसून यानी की बारिश का सीजन शुरू होते ही बाजार और मंडियों में जामुन की भरमार दिखाई देने लग जाती है. मानसून को जामुन का सीजन भी कहा जाता है और इस मौसम में चाहे बाजार हो या फिर भीलवाड़ा की मंडी यहां पर जमकर जामुन की बिक्री होती है. इतना ही नहीं जामुन न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. जामुन कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है, यही कारण है कि चिकित्सक भी जामुन का सेवन करने के लिए सलाह देते हैं. भीलवाड़ा में जामुन की कीमत की बात की जाए तो जामुन की कीमत 200 रुपए प्रति किलो के भाव से है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय भीलवाड़ा के आयुर्वेद औऱ पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जामुन का वृक्ष आमतौर पर नदी और तालाब के किनारे पाए जाते हैं. यह एक ऐसा फल है जो सिर्फ मानसून के सीजन में ही दिखाई देता है. जो साल में दो या तीन माह के लिए बस बरसात के मौसम में मिलता है. जामुन का पेड़ एक ऐसा वृक्ष जिसकी पत्ती, छाल और फल तीनों ही काफी लाभदायक साबित होते हैं. जामुन का फल कसैला फल होता है, जो हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इसके साथ ही यह हृदय संबंधित बीमारियों के लिए भी लाभदायक होता है.

सेहत के लिए फायदेमंद जामुनडॉ संजय के अनुसार जामुन के फल में कई ऐसे लवक और पोषक तत्व होते हैं और इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी भी होता है जामुन के फल में आयरन और विटामिन होता है. जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है. जामुन में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हृदय के लिए भी एक टॉनिक का काम करता है और हृदय को मजबूत बनाता है. जामुन फल के साथ-साथ इसके जो गुठली होते हैं. उसको भी डायबिटीज के लिए उसके बीच गुठली का पाउडर बनाकर सेवन किया जाता है. यदि कोई व्यक्ति सुबह शाम इसका सेवन करे तो इसके लक्षण और डायबिटीज बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj