प्रॉन्स और श्रिम्प में क्या है अंतर? दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद, किसमें है हाई प्रोटीन, जानें फायदे और स्वाद

Shrimp vs Prawns What is the Difference: मुर्गा, मटन, मछली की तरह काफी लोगों को सीफूड्स भी खाना खूब अच्छा लगता है. आमतौर पर अधिकतर लोग सीफूड में श्रिम्प और प्रॉन्स खाना पसंद करते हैं. वैसे तो इन दोनों को ही हिंदी में झींगा मछली ही बोलते हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर होता है. अंतर इनके रंग-रूप, आकार, स्वाद, दाम आदि में. बहुत लोगों को श्रिम्प और प्रॉन्स में कुछ फर्क समझ नहीं आता है. कुछ लोग इसे एक ही समझते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इनके बारे में कुछ भी पता नहीं होता है. बस स्वाद अच्छा लगता है, तो खाना पसंद करते हैं. आपको भी श्रिम्प और प्रॉन्स में फर्क नहीं समझ आता है, तो यहां जानिए इन दोनों में अंतर, फायदे और सेवन का सही तरीका…
श्रिम्प और प्रॉन्स में क्या है अंतर?-वैसे तो ये दोनों ही सीफूड हैं और मछली की ही प्रजातियां हैं, लेकिन इन दोनों में कई तरह के अंतर होते हैं. हिंदी में दोनों को झींगा मछली ही कहा जाता है. वैज्ञानिक तरीके से दोनों में अंतर समझें तो श्रिम्प (Shrimp) छोटी झींगी होती है और प्रॉन्स (Prawns) बड़ा झींगा होता है.
– देश में इसे अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय नाम से जाना जाता है जैसे हिंदी में इसे झींग कहते हैं, बंगाली में चिंगड़ी, गुजराती में झींगो तो कन्नड़ में सीगड़ी.
-अधिकतर श्रिम्प, प्रॉन्स से छोटी होती हैं, जबकि प्रॉन्स आकार में बड़ा होता है. श्रिम्प भी बड़े आकार की हो सकती हैं.
– ये दोनों ही अलग तरह के पानी में पाए जाते हैं जैसे श्रिम्प सॉल्ट वॉटर में पाई जाती है तो वहीं अधिकतर प्रॉन्स फ्रेश वॉटर में पाए जाते हैं. श्रिम्प को खारे पानी वाला वातावरण पसंद होता है. ये समुद्र, खाड़ियों में अधिक पाई जाती हैं. प्रॉन्स को आप नदियों, झीलों में देख सकते हैं. पर इसका भी कोई नियम नहीं है, क्योंकि कुछ श्रिम्प जहां फ्रेश वॉटर में भी पाई जाती हैं तो वहीं कुछ प्रॉन्स सॉल्ट पानी में भी मिल जाएंगे, लेकिन श्रिम्प फिर भी अधिक संख्या में समुद्रों में ही पाई जाती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
– इनके शरीर की बनावट में भी फर्क देखने को मिल सकता है. प्रॉन्स के शरीर की बनावट स्ट्रेट होती है, वहीं श्रिम्प के शरीर पर अधिक कर्व होते हैं.
– स्वाद की बात करें तो दोनों ही अपने गुणों के अनुसार, सेहत के लिए हेल्दी होते हैं. चूंकि, प्रॉन्स ताजे पानी में होते हैं इसलिए ये अधिक स्वादिष्ट, ताजे और मीठे लगते हैं. वहीं, श्रिम्प का स्वाद सॉल्टी (नमकीन) और सेवरी फ्लेवर होता है.
-दोनों की शारीरिक संरचना (गिल्स, पैरों और शरीर के हिस्सों) में वैज्ञानिक अंतर होता है, लेकिन खाने के स्वाद और उपयोग में काफी समानता होती है.
– वैसे तो इन्हें लोग आम बोलचाल की भाषा में झींगा मछली बोलते हैं, लेकिन ये मछली नहीं हैं. टेक्निकली ये फिश नहीं बल्कि एक कवचधारी जलीय जीव यानी क्रस्टेशियन (Crustaceans) जीव हैं, जो पानी में रहते हैं.
श्रिम्प और प्रॉन्स में कौन अधिक फायदेमंद?Shrimp हो या Prawns दोनों ही पोषक तत्वों का खजाना हैं. दोनों ही बेहद टेस्टी और हेल्दी होते हैं. दोनों ही तरह की झींगा मछली में हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं. दोनों में ही प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी12, सेलेनियम, आयोडीन आदि भरपूर पाए जाते हैं. इनमें कैलोरी, फैट ना के बराबर होती हैं. यदि आपको सीफूड खाने से एलर्जी होती है, तो इनके सेवन से परहेज ही करें.
श्रिम्प के फायदेश्रिम्प में कैलोरी कम होती है, प्रोटीन अधिक. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वे इसका सेवन कर सकते हैं. इसमें सेलेनियम, Astaxanthin नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बॉडी सेल्स को नुकसान होने से बचाने का काम करते हैं. श्रिम्प खाने से मसल्स की ग्रोथ और मरम्मत होती है.
प्रॉन्स के फायदेप्रॉन्स में भी प्रोटीन अधिक होता है, साथ ही इसमें विटामिन B12, फॉस्फोरस भी मौजूद होते हैं. हड्डियों, तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी रखता है. इन दोनों में ही नेचुरली कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, लेकिन सैचुरेटेड फैट बहुत कम होता है. हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज होने पर डॉक्टर, डाइटिशियन से सलाह लेकर ही इनका सेवन करें.



