Tech

Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन हुआ लीक, फ्लैट डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ इन 3 कलर्स में आएगा फोन!

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को लेकर एक नया लीक सामने आया है. फोन के रेंडर्स में इसके डिजाइन को कई एंगल से दिखाया गया है. लीक के मुताबिक, Galaxy S26 FE में फ्लैट डिस्प्ले, फ्लैट फ्रेम और पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. सैमसंग ने अभी फोन के नाम की ऑफिशियल कंफर्म नहीं किया है.

SammyGuru की रिपोर्ट के मुताबिक, नए रेंडर्स में Galaxy S26 FE को फ्रंट, बैक और साइड से देखा जा सकता है. फोन में पतले बेजल के साथ फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है. सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के ऊपर सेंटर में होल-पंच कटआउट दिखाई देता है.

फोन का फ्रेम भी फ्लैट है, जबकि रियर पैनल पर ऊपर की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. कैमरों के साथ LED फ्लैश भी नजर आता है. इससे पहले सामने आए लीक्स में भी लगभग यही डिजाइन देखने को मिला था.

तीन कलर में आ सकता है Galaxy S26 FE

लीक हुए रेंडर्स में फोन को Blueberry, Graphite और Pistachio कलर में दिखाया गया है. Blueberry वेरिएंट में ब्लू-पर्पल टोन का रियर पैनल और मैचिंग फ्रेम दिखाई देता है. Pistachio मॉडल हल्के हरे रंग में है, जिसका शेड Galaxy Z Fold 8 से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. वहीं Graphite वेरिएंट को डार्क फिनिश के साथ देखा गया है.

Galaxy S26 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,080×2,340 पिक्सल रेजोलूशन और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर शामिल होने की उम्मीद है. फोन में सैमसंग के कुछ AI फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिसमें My FanCam शामिल हो सकता है.

बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी S26 FE में 4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है. EPREL लिस्टिंग के अनुसार, फोन 50 घंटे तक इस्तेमाल की बैटरी लाइफ दे सकता है.

27 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

सैमसंग ने पुष्टि की है कि उसका अगला गैलेक्सी इवेंट 27 अगस्त को रात 9 बजे KST यानी शाम 5:30 बजे IST आयोजित होगा. इसी इवेंट में गैलेक्सी S26 FE को पेश किए जाने की उम्मीद है.

कंपनी ने ये भी बताया है कि नया गैलेक्सी S26 सीरीज डिवाइस लेटेस्ट One UI वर्जन पर चलेगा, जिसके एंड्रॉयड 17 बेस्ड One UI 9 होने की उम्मीद है. हालांकि, गैलेक्सी S26 FE का नाम और बाकी डिटेल्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj