Rajasthan

अरावली की गोद में छिपा स्वर्ग! मानसून में जन्नत बन जाता है अलसीगढ़, ट्रैकिंग के लिए भी है मुफीद

Last Updated:June 22, 2026, 14:35 IST

Udaipur Alsigarh Tourist Spot: मानसून की दस्तक के साथ उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित अलसीगढ़ पर्यटकों के लिए नई पसंद बनकर उभरा है. चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ों के बीच बहता पानी और शांत प्राकृतिक माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. पहले केवल स्थानीय ग्रामीणों तक सीमित रहने वाला यह क्षेत्र अब शहरवासियों और युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हो गया है. फोटोग्राफी और ट्रैकिंग के शौकीन यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. हालांकि अभी इसे पर्यटन विभाग ने प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया है, फिर भी इसकी बढ़ती लोकप्रियता इसे उदयपुर के खास मानसूनी डेस्टिनेशन में शामिल कर रही है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. बारिश का मौसम आते ही अरावली की पहाड़ियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती है. ऐसे में उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित अलसीगढ़ इन दिनों प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ों के बीच बहता पानी और शांत वातावरण इस जगह को मानसून के दौरान किसी जन्नत से कम नहीं बनाते. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में लोग वीकेंड पर यहां पहुंच रहे हैं. उदयपुर शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर अलसीगढ़ उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह बन गया है, जो कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं.

बारिश के बाद यहां की पहाड़ियां पूरी तरह हरी हो जाती हैं. जगह-जगह बने छोटे जलाशय और पहाड़ों से उतरती पानी की धाराएं यहां के नजारों को और खूबसूरत बना देती है. सुबह और शाम के समय यहां का दृश्य पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में अलसीगढ़ की पहचान तेजी से बढ़ी है. पहले जहां केवल आसपास के ग्रामीण ही यहां आते थे, वहीं अब उदयपुर शहर के लोग भी परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं.

फोटोग्राफी और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए खास है अलसीगढ़

खासकर छुट्टी वाले दिनों में यहां काफी संख्या में पर्यटक नजर आते हैं. युवाओं के बीच यह स्थान फोटोग्राफी और ट्रैकिंग के लिए भी लोकप्रिय हो रहा है. प्राकृतिक दृश्यों के बीच फोटो और वीडियो बनाने के लिए कई लोग यहां पहुंचते हैं. सोशल मीडिया पर अलसीगढ़ की तस्वीरें और रील्स वायरल होने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ी है. कई युवा इसे उदयपुर के सबसे खूबसूरत मानसूनी स्थलों में से एक मानते हैं. क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को रास्ता दिखाने और आसपास की जानकारी देने का काम भी शुरू किया है. इससे यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिल रही है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और हरियाली से भरपूर है अलसीगढ़

अभी तक अलसीगढ़ को पर्यटन विभाग की ओर से किसी प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया गया है, लेकिन लगातार बढ़ती लोगों की रुचि इसे नई पहचान दिला रही है. प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और हरियाली से भरपूर अलसीगढ़ उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो मानसून का असली आनंद लेना चाहते हैं. अगर आप भी बारिश के मौसम में शहर से दूर किसी सुकूनभरी जगह की तलाश कर रहे हैं तो अलसीगढ़ का रुख कर सकते हैं, जहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj