अब पंजाब में होने वाला है कुछ बड़ा? दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखे बीजेपी के ये बड़े दिग्गज

होमताजा खबरदेश
पंजाब में होने वाला कुछ बड़ा? दिल्ली एयरपोर्ट पर एक्शन में नजर आए नितिन नबीन!
Last Updated:June 22, 2026, 20:34 IST
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर मचे घमासान के बाद अब बीजेपी आलाकमान की नजर पंजाब पर टिक गई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू , राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राघव चड्ढा की मौजूदगी के बीच पंजाब में भगवंत मान सरकार को घेरने का बड़ा चक्रव्यूह तैयार हो चुका है.दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए बीजेपी के चार दिग्गज.
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस में भूचाल लाने के बाद बीजेपी की नजर पंजाब पर आकर टिक गई है. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत के बाद शांत बैठने के मूड में नहीं है. बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में अब भगवा ब्रिगेड ने अपना अगला निशाना ‘पंजाब’ को बना लिया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर आज उस समय भारी सियासी हलचल देखी गई जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एक साथ पहुंचे. इसी दौरान आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की वहां मौजूदगी ने कयासों के बाजार को और गर्म कर दिया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए किसी बहुत बड़े ‘ऑपरेशन’ की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में पंजाब का तीन दिवसीय सघन संगठनात्मक दौरा पूरा किया है. यह दौरा महज एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि इसके पीछे पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार करने का एक बड़ा रोडमैप छिपा है. नितिन नवीन ने अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब गोल्डन टेम्पल, दुर्गियाना मंदिर और वाल्मीकि तीर्थ में माथा टेककर साफ कर दिया कि बीजेपी पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता के साथ खुद को गहराई से जोड़ रही है.
क्या पंजाब में होने वाला है कुछ बड़ा?
इसके बाज नितिन नबीन ने उद्योगपतियों और बुद्धिजीवियों से संवाद किया. लुधियाना में क्षेत्रीय उद्योगपतियों के साथ विशेष बैठक और विख्यात कृषि अर्थशास्त्री पद्म भूषण सरदार सरदारा सिंह जोहल के साथ उनके निवास पर मुलाकात इस बात का प्रमाण है कि बीजेपी पंजाब के आर्थिक और किसान संकट को भुनाने के लिए गंभीर है.
#WATCH | Delhi: BJP National President Nitin Nabin, Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Tarun Chugh and Union Minister Ravneet Singh Bittu arrive at Delhi airport. pic.twitter.com/CwRqPsBEV4



