धौलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे बाद यूं उतरी नीचे

Last Updated:May 14, 2026, 22:41 IST
Dholpur Love Affair Controversy: धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती बांसवाड़ा की रहने वाली बताई जा रही है और उसका प्रेम संबंध धौलपुर मेडिकल कॉलेज के एक छात्र से था. रिश्तों में दूरी और युवक द्वारा मिलने से इनकार के बाद वह नाराज होकर धौलपुर पहुंची और टावर पर चढ़ गई. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे समझाइश की और उसे सुरक्षित नीचे उतारा.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर में प्रेमी से शादी करने के जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
धौलपुर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर कॉलोनी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को ऊंचाई पर टावर के ऊपर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.
जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी युवती राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की रहने वाली बताई जा रही है. उसका प्रेम संबंध धौलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र से बताया गया है. दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, लेकिन युवक के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के बाद रिश्तों में दूरी आने लगी. आरोप है कि युवक ने युवती से बातचीत भी कम कर दी, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई.
प्रेमी से मिलने बांसवाड़ा से सीधे धौलपुर पहुंची थी युवती
बताया जा रहा है कि युवती बांसवाड़ा से सीधे धौलपुर पहुंची और युवक से मिलने की कोशिश की, लेकिन युवक ने मिलने से इंकार कर दिया. इसके बाद गुस्से और निराशा में युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया. टावर पर चढ़ते ही उसने युवक से शादी कराने की मांग रख दी और वहीं डट गई.
दो घंटे तक चला समझाने का दौर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति को देखते हुए इलाके को खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. इसके बाद अधिकारियों ने युवती को समझाने की कोशिश शुरू की. करीब दो घंटे तक लगातार समझाइश का दौर चला. पुलिस अधिकारियों ने युवती को आश्वासन दिया कि उसकी बात सुनी जाएगी और मामले का उचित समाधान निकाला जाएगा.
लगातार समझाने के बाद टावर से नीचे उतरी युवती
लगातार समझाने और बातचीत के बाद आखिरकार युवती मान गई और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई. जैसे ही युवती नीचे उतरी, पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली. मौके पर मौजूद लोगों ने भी स्थिति सामान्य होने पर राहत महसूस की. कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही संबंधित युवक से भी मामले में जानकारी ली जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan



