Rajasthan

जयपुर में फिर काल बना हीरापुरा बाईपास, 24 घंटे में दूसरी बड़ी दुर्घटना; ट्रक ने 2 को कुचला, 1 की मौत

Last Updated:July 08, 2026, 16:55 IST

Jaipur Road Accident: जयपुर के हीरापुरा 200 फीट बाईपास पर लगातार दूसरे दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है. अजमेर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओला बाइक को कुचल दिया, जिसमें बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओला चालक युवक नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. बता दें कि ठीक एक दिन पहले इसी जगह पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया था, जिसमें पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई थी. लगातार हो रहे हादसों से इलाके में भारी आक्रोश है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: जिस जगह कल 4 लोगों की मौत हुई, वहीं आज फिर ट्रक ने 2 राहगीरों को कुचलाZoomजयपुर में फिर काल बना हीरापुरा बाईपास, 24 घंटे में दूसरी बड़ी दुर्घटना; ट्रक ने 2 को कुचला, 1 की मौत

Jaipur Road Accident: जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित अजमेर पुलिया हीरापुरा बाईपास पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को हुए एक दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट के ठीक अगले ही दिन, आज (बुधवार) फिर उसी जगह पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार ट्रक ने ओला बाइक (राइड) पर जा रहे युवक-युवती को बेरहमी से कुचल दिया. इस हादसे में ओला राइड पर जा रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक युवक नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज अजमेर पुलिया हीरापुरा बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही ओला बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. ओला राइड बुक करके एक युवती भाकरोटा की ओर जा रही थी. ओला बाइक चला रहे युवक का नाम नवदीप बताया जा रहा है. ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक नवदीप को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

कल इसी जगह उजड़ गया था हंसता-खेलता परिवारहीरापुरा 200 फीट बाईपास पर आज का यह हादसा ठीक उसी स्थान पर हुआ, जहां मंगलवार सुबह 8:46 बजे एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया था. कल हुए उस रोंगटे खड़े कर देने वाले हिट एंड रन मामले में राजसमंद के जैतपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (40) और उनके तीन मासूम बेटों रमेश (11), रतन (10) और दीपक (8) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्चों के शवों के चिथड़े उड़ गए थे और सभी लोग नाले में जा गिरे थे. उस हादसे में बच्चों की मां कैलाशी (35) के दोनों पैर टूट गए थे, जो इस समय एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं.

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटीमहज 24 घंटे के भीतर एक ही ब्लैक स्पॉट पर दो गंभीर हादसे होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में प्रशासन व यातायात पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि 200 फीट बाईपास पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है, जिसके कारण आए दिन मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. आज हुए हादसे के बाद आमेर और श्याम नगर थाना पुलिस सतर्क हो गई है. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj