कैसे हुआ था हादसा, नाली में जा गिरे मासूमों के शव…जानें डीसीपी की जुबानी

Last Updated:July 07, 2026, 13:02 IST
Jaipur Road accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े परिवार को कुचला. हादसे में 3 बच्चों समेत पिता की मौत, मां गंभीर. चालक फरार, पुलिस तलाश में. जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ परिवार खिलौने, गुब्बारे और झाड़ू बेचकर अपना गुजारा करता था. मंगलवार सुबह भी परिवार सड़क किनारे मौजूद था, तभी बेकाबू ट्रेलर वहां पहुंच गया. हादसे में रमेश, रतन और दीपक नाम के तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर लोगों को रौंदा
जयपुर. राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह हुआ सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई. तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ी, फिर फुटपाथ के पास खड़े एक परिवार को कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नाले का ढक्कन टूट गया और हादसे के बाद मासूम बच्चों समेत सभी लोग सीधे नाले में जा गिरे. मौके पर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मां की हालत गंभीर बनी हुई है.
जयपुर पुलिस के एडीसीपी ललित शर्मा के मुताबिक ट्रेलर बेकाबू होकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़ता हुआ सड़क किनारे पहुंचे परिवार पर चढ़ गया. हादसे में तीनों बच्चे मौके पर ही दम तोड़ बैठे. घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नाले से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान पिता चंद्र प्रकाश की भी मौत हो गई.
नाले में बिखरे पड़े थे शव, मचा चीख-पुकार का माहौलहादसा इतना भयावह था कि शवों के चिथड़े तक उड़ गए. एक शव दो हिस्सों में बंट गया. टक्कर के बाद सभी लोग नाले में गिर गए. पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे. बाद में पुलिस और राहत टीमों ने नाले में उतरकर शवों और घायलों को बाहर निकाला. एडीसीपी ललित शर्मा ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया. फिलहाल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है. पूरे मामले की जांच श्याम नगर थाना पुलिस कर रही है.
फुटपाथ पर खड़ा था पूरा परिवारजानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ परिवार खिलौने, गुब्बारे और झाड़ू बेचकर अपना गुजारा करता था. मंगलवार सुबह भी परिवार सड़क किनारे मौजूद था, तभी बेकाबू ट्रेलर वहां पहुंच गया. हादसे में रमेश, रतन और दीपक नाम के तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. पिता चंद्र प्रकाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. परिवार के दो अन्य बच्चे उस समय घर पर थे, इसलिए वे इस हादसे का शिकार होने से बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर इतनी तेजी से आया कि बच्चों को बचाने का किसी को मौका तक नहीं मिला. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है.
जयपुर में 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा परिवार के पांच सदस्यों को कुचल देने से चार लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में…



