Business

Sonipat plot: सोनीपत में आ रही नई टाउनशिप, 125 से 180 वर्ग गज के प्लॉट खरीदने का जबर्दस्त मौका

Last Updated:March 31, 2026, 19:42 IST

प्राॅपर्टी में सोनीपत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है यही वजह है क‍ि एनसीआर के ज्‍यादातर डेवलपर यहां प्रोजेक्‍ट लेकर आ रहे हैं. वहीं अब सोनीपत में रॉयल ग्रीन रियल्‍टी ने एक गेटेड टाउनशिप लांच की है जहां 125 से 180 वर्ग गज के 207 प्लॉट खरीदने का लोगों के पास जबर्दस्‍त मौका है. आइए जानते हैं यहां और क्‍या सुव‍िधा हैं? सोनीपत में आ रही नई टाउनशिप, 125 से 180 वर्ग गज के प्लॉट खरीदने का मौका Zoomसोनीपत में प्‍लॉट खरीदने का मौका.

प्रॉपर्टी में टियर-2 शहरों में जो शहर सबसे तेजी से बढ़ रहा है वह है सोनीपत. दिल्ली-एनसीआर के बजाय अब लोग सोनीपत में प्रॉपर्टी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां के मुकाबले सस्ते, अफॉर्डेबल लेकिन लक्जरी में अव्वल प्लॉट और फ्लैट. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के बड़े डेवलपर अब सोनीपत में अपने-अपने प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं. हाल ही में सोनीपत में एक बड़ी टाउनशिप लांच हुई है जहां लोगों के पास प्लॉट खरीदने का विकल्प है.

सोनीपत में रॉयल ग्रीन रियलटी ने कुंडली-सोनीपत में आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त गेटेड टाउनशिप सोनीपत काउंटी को लांच किया है. 13.75 एकड़ की इस टाउनशिप में 125 से 180 वर्ग गज के 207 आवासीय प्लॉट हैं. इसमें करीब 2 एकड़ का केन्द्रीय हरित क्षेत्र है जिसके आसपास तीन हरियाली से परिपूर्ण, फूलों की सुगंध से महकते और बच्चों के झूलों से सजे आधुनिक पार्क भी हैं.

इस बारे में रॉयल ग्रीन रियलटी के एमडी यशांक वासन और डायरेक्टर वरूण मखीजा ने कंपनी के लग्जरी एक्सपीरियंस सेंटर और एक्सक्लूसिव सेल्स गैलरी का उद्घाटन भी किया और बताया कि सोनीपत काउंटी में 10 से 18 मीटर की आंतरिक सड़कें हैं. यहां सीसीटीवी सर्विलांस और 24 घंटे सुरक्षा के साथ ही स्मार्ट स्ट्रीट लाईटिंग, ईवी चार्जिंग स्टेशन, अंडरग्राउन्ट फाईबर वायरिंग और 100 प्रतिशत पॉवर बैकअप की सुविधा भी है.

उन्होंने बताया कि सोनीपत काउंटी में 50 हजार स्केवयर फीट का क्लब हाउस भी है जिसमें स्वीमिंग पूल, जिम, बैंक्वेट हॉल और स्पोर्टस एरिना भी होगा. इस प्रोजेक्ट के माईक्रो मार्केट में मल्टी यूज सोशल और इवेंट स्पेस के तौर पर करीबन 2 एकड़ के सैंट्रल ग्रीन क्षेत्र को विकसित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सोनीपत काउंटी दिल्ली कुंडली बॉर्डर से महज 15 मिनट की दूरी पर है. केएमपी एक्सप्रेसवे तक महज कुछ मिनट की आसान पहुंच है. एजुकेशन सिटी, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी और अशोक यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी काउंटी के करीब ही हैं. यहां लोगों के लिए प्रीमियम और स्मार्ट जीवनशैली के साथ हरा वातावरण होगा. इसके साथ ही सोनीपत में 100 एकड़ में रिहायशी प्रीमियम कॉलोनी के प्रॉजेक्ट विकसित करने पर काम चल रहा है.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

March 31, 2026, 19:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj