National

'मैं आपका दर्द समझता हूं…' NEET छात्रों की आत्महत्या से आहत अरविंद केजरीवाल की भावुक अपील

Arvind Kejriwal NEET Video: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा में हुई धांधली और इसके रद्द होने की आशंकाओं के बीच तनावग्रस्त छात्रों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है. केजरीवाल ने देश के अलग-अलग हिस्सों (गोवा, सीकर, दिल्ली और लखीमपुर) में चार छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है. खुद आईआईटी (IIT) और यूपीएससी (UPSC) जैसी कठिन परीक्षाओं से गुजर चुके केजरीवाल ने छात्रों से अपील की है कि वे हताश न हों और आत्महत्या जैसा चरम कदम न उठाएं. उन्होंने छात्रों को सांत्वना देते हुए कहा, ‘मैं आपकी एंग्जायटी (घबराहट) को समझता हूं, लेकिन यह किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.’ मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपनी भावनाएं और सुझाव सोशल मीडिया (कमेंट्स या डीएम) के जरिए साझा करने का आग्रह किया है, ताकि इस संकट का कोई सामूहिक और सार्थक समाधान निकाला जा सके.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj