‘मैं हमेशा तुम्हारी शुक्रगुजार रहूंगी’, सोल्जर’ के पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, बॉबी देओल को किया टैग

Last Updated:May 06, 2026, 23:06 IST
बॉलीवुड सितारे भले ही समय के साथ अपनी राहें बदल लें, लेकिन कुछ दोस्तियां और यादें कभी पुरानी नहीं होतीं. ऐसा ही कुछ प्रीति जिंटा के साथ भी है, जिन्होंने फिल्म सोल्जर के दिनों को याद करते हुए बॉबी देओल संग जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ पुरानी यादें ताजा कीं, बल्कि फैंस को 90s के दौर में भी वापस पहुंचा दिया.
ख़बरें फटाफट

प्रीति जिंटा ने शेयर की पोस्ट
नई दिल्ली. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ उनका रिश्ता आज भी पहले जैसा ही मजबूत है. हाल ही में प्रीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पुराने दिनों को याद किया और बॉबी देओल के साथ जुड़ी मजेदार यादें फैंस के साथ साझा कीं.
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म सोल्जर का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का हिट गाना महफिल में बार-बार सुनाई दे रहा है, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था. वीडियो पोस्ट करते हुए प्रीति ने उन दिनों को याद किया, जब उन्होंने बॉबी देओल के साथ इस फिल्म में काम किया था.
पोस्ट शेयर कर हुईं भावुक
पोस्ट में प्रीति ने बॉबी देओल को टैग करते हुए एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि वह बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल के हनीमून के दौरान भी उनके साथ थीं.प्रीति ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “देखो बॉबी, मुझे क्या मिला. मैं हमेशा तुम्हारी शुक्रगुजार रहूंगी कि तुमने ऑस्ट्रेलिया में मेरे पहले आउटडोर शूट को इतना मजेदार बना दिया. और हां, तुम्हारे हनीमून पर थर्ड व्हील बनना भी काफी यादगार रहा.’
View this post on Instagram



