‘मैं हूं तो गम है वरना इसकी कोई औकात नहीं’, बॉलीवुड एक्टर्स को रॉयल्टी न मिलने पर राकेश बेदी का छलका दर्द

Last Updated:June 17, 2026, 20:36 IST
Amrit Ratna Samman 2026 : मशहूर एक्टर राकेश बेदी ने ‘न्यूज18 इंडिया’ के ‘अमृत रत्न’ इवेंट में अपने लंबे फिल्मी सफर पर खुलकर बात की. उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ सहित अपने फिल्मी सफर पर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने इंटेंस फिल्म में डायरेक्टर आदित्य के साथ मिलकर अपने कॉमिक सीन्स और डायलॉग्स खुद क्रिएट किए थे. उन्होंने हॉलीवुड की तुलना में बॉलीवुड एक्टर्स को लाइफटाइम रॉयल्टी न मिलने पर भी अपना दर्द बयां किया.
ख़बरें फटाफट
राकेश बेदी ने बॉलीवुड की हॉलीवुड से तुलना की.
नई दिल्ली: मशहूर एक्टर राकेश बेदी ‘न्यूज18 इंडिया’ के इवेंट ‘अमृत रत्न’ के मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने फिल्मी सफर और हिंदी सिनेमा के मिजाज पर खुलकर बात की. वे दशकों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों को गुदगुदाते आ रहे हैं, मगर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से उन्हें जो स्टारडम हासिल हुआ है, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. वे फिल्म में जमील जमाली का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में बस गए हैं. ‘अमृत रत्न’ के मंच पर जब दिग्गज एक्टर से ‘धुरंधर’ को लेकर सवाल किया गया, तो वे बोले, ‘प्यार-सराहना पहले भी मिलती थी. तब दीवार पर पोस्टर लगते थे. धुरंधर जिस जमाने पर आई है, उस जमाने में दुनिया का रिएक्शन कई गुना बढ़ गया है. यह रिएक्शन ‘चश्मे बद्दूर’ के समय भी मिला था. मगर आज इसका असर बढ़ गया है.
राकेश बेदी अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं. उनसे जब एकिंट सफर के बारे में पूछा गया, तो बोले, ‘मैंने एफटीआईआई से हूं. थियेटर भी करता रहता हूं. जब मैं शुरू-शुरू में इंडस्ट्री में गया था, तब मेरे लिए जगह नहीं थी. हीरो 6 फुट 2 इंच का होना चाहिए. विलेन और उसका दोस्त खूंखार दिखता चाहिए. इसलिए कॉमेडी मेरे लिए रास्ता बना. मुझे भी कॉमेडी रास आती थी. आप एक्टिंग की सभी टैक्निक सिखा सकते हैं, मगर सेंस ऑफ आइमिंग किसी को सिखा नहीं सकते. वह अनुभव से आती है.’
‘धुरंधर’ के मशहूर डायलॉग की दिलचस्प कहानी राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर’ में जमील जमाली के किरदार को खूब पसंद किया गया. दिग्गज एक्टर ने फिर बताया कि जमील जमाली का मजेदार किरदार कैसे क्रिएट हुआ? वे बोले, ‘मैंने दो-तीन बार स्क्रिप्ट पढ़ा तो पता चला कि यह इंटेंस फिल्म है. मैंने आदित्य को कहा कि मुझे स्क्रिप्ट में ऐसे पॉकेट नजर आ रहे हैं कि मैं थोड़ी कॉमेडी करूं. शुरू-शुरू में आदित्य ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे थे. मगर धीरे-धीरे उन्हें भी आनंद आने लगा. जैसे डायलॉग- ‘यॉर बत्तख इज वैरी वाइट’ पहले बन गया था, सीन बाद में आया. मैंने आदित्य से कहा कि बैकग्राउंड में सफेद बत्तख लाओ. लोग कहते हैं कि स्क्रिप्ट पीएमओ से लिख कर आई है. ऐसी स्क्रिप्ट कौन लिख सकता है?
राकेश बेदी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ से छाए हुए हैं.
राकेश बेदी का छलका दर्दराकेश बेदी के किरदार ‘जमील जमाली’ की तारीफ रणवीर सिंह ने भी की थी. वे बोले थे कि अगर फिल्म 1000 करोड़ कमाती है, तो 500 करोड़ अकेले जमील जमाली की वजह से है. दिग्गज एक्टर तारीफ पर कहते हैं, ‘यह काम अगर मैं हॉलीवुड में करता, तो आज बहुत अमीर होता. वहां एक्टर के पास जिदंगी भर चैक आते रहते हैं. बॉलीवुड ने हॉलीवुड से सारी चीजें सीखीं, मगर यह नहीं सीखा. रणवीर सिंह ने जो कहा वह मैटाफर है, यह उनकी उदारता है. मैं इसको ऐसे ही लेता हूं. पीड़ा है, लेकिन क्या करें.’ राकेश बेदी फिर कविता कहते हैं-
मेरा गम मुझसे बड़ा नहीं हो सकता है, मैं हूं तो यह है वरना इसकी कोई औकात नहींहर मसले का हल ढूंढ लिया है मानो तो मसला है वरना कोई बात नहीं
राकेश बेदी ने 1970 के दशक में संजीव कुमार की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. वे तब से अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई सुपरहिट टीवी शो और थिएटर प्ले का हिस्सा रह चुके हैं. राकेश बेदी ने करियर में कई ऐसे किरदार किए हैं जो हमेशा के लिए दर्शकों की यादों में बस गए हैं. ‘चश्मे बद्दूर’ और ‘एक दूजे के लिए’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. वे टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’, ‘श्रीमान श्रीमती’, सहित कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग-कॉमेडी से हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह एक बेहतरीन स्टेज आर्टिस्ट भी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ‘मसाज’ नाम के नाटक में अकेले ही 24 अलग-अलग किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया था.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



