Summer Gardening Tips: घर की छत को बनाना है ग्रीन पैराडाइज? ये 6 क्लाइंबर पौधे हैं बेस्ट चॉइस

Last Updated:April 22, 2026, 22:09 IST
Summer Gardening Tips: इस गर्मी में बहुत कठिन है कि कोई पौधा धूप में सूखे न. लेकि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सूखने की बजाए आपको और भी ठंडक देंगे. अप्रैल की गर्मी में बालकनी के लिए 6 बेलें सुझाई गईं हैं. अपराजिता, मधुमालती, बोगनवेलिया, गार्लिक वाइन, कृष्ण कमल और टिकोमा वाइन. साथ में यहां इने देखभाल के लिए टिप्स भी बताए गए.
अगर आप अपनी तपती बालकनी या छत को प्राकृतिक ठंडक और हरियाली से भरना चाहते हैं तो बेल वाले पौधे सबसे शानदार विकल्प हैं. अप्रैल की गर्मी इन पौधों की तेज बढ़त के लिए अनुकूल होती है. ये न केवल कम जगह में फैलकर एक खूबसूरत ग्रीन कर्टेन तैयार करते हैं बल्कि अपने रंग-बिरंगे फूलों से घर के बाहरी हिस्से का आकर्षण भी बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं इस मौसम के लिए 6 बेहतरीन बेलें.
अपराजिता
इसे विष्णुकांता भी कहते हैं. आयुर्वेद में इसके फूलों और जड़ों का इस्तेमाल याददाश्त बढ़ाने और तनाव कम करने वाली चाय बनाने में होता है. यह सिंगल और डबल परत दोनों में आती है. इसकी बेल बहुत नाजुक होती है, इसलिए इसे पतली रस्सी का सहारा दें. यह गर्मी और बरसात में खूब फूल देती है बस सर्दियों के कोहरे से इसे बचाना पड़ता है.
मधुमालती
इसके फूल शाम को खिलते हैं और अपनी मीठी खुशबू से पूरी छत महका देते हैं. यह बहुत भारी बेल होती है। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं तो कम से कम 18 इंच का बड़ा ड्रम या गमला इस्तेमाल करें. साल में एक बार इसकी प्रूनिंग यानी छंटाई करने से इसमें नए और ज्यादा फूल आते हैं.
Add as Preferred Source on Google
बोगनवेलिया
इसे कागज के फूल भी कहा जाता है. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो पौधों को ज्यादा समय नहीं दे पाते. इसमें फूल तभी ज्यादा आते हैं जब आप मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही पानी दें. ज्यादा पानी देने से इसमें सिर्फ पत्तियां आएंगी, फूल नहीं. इसकी बोनसाई वैरायटी भी आती है जिसे आप छोटे गमलों में सजावट के तौर पर रख सकते हैं.
गार्लिक वाइन
इसकी पत्तियों में लहसुन जैसी गंध होने के कारण इस पर कीटों का हमला बहुत कम होता है. इसके फूल शुरू में गहरे बैंगनी होते हैं, फिर हल्के लैवेंडर और अंत में सफेद होकर गिर जाते हैं. एक ही बेल पर आपको तीन रंगों का अहसास होता है.
कृष्ण कमल
इसके फूल की बनावट को महाभारत के पात्रों पांडव, कौरव और कृष्ण से जोड़कर देखा जाता है. इसे नमी पसंद है, इसलिए इसकी मिट्टी को एकदम सूखने न दें. इसे ऐसी जगह रखें जहाँ सुबह की 3-4 घंटे की धूप मिले और दोपहर की कड़क धूप से बचाव हो.
टिकोमा वाइन
यह बहुत तेजी से फैलती है और ग्रिल या दीवार को जल्दी कवर कर लेती है. इसके फूलों का आकार ऐसा होता है कि यह मधुमक्खियों और हमिंगबर्ड्स शक्करखोर पक्षी को अपनी ओर बहुत आकर्षित करती है. इसे अच्छी जलनिकासी वाली रेतीली मिट्टी पसंद है.
First Published :
April 22, 2026, 22:09 IST