Entertainment

शोएब से शादी के लिए दीपिका कक्कड़ ने नहीं अपनाया था इस्लाम, जयति भाटिया बोलीं- अजमेर शरीफ जाने के बाद लिया फैसला

Last Updated:August 05, 2026, 16:40 IST

दीपिका कक्कड़ की को-स्टार जयति भाटिया ने खुलासा किया कि दीपिका ने शादी के लिए नहीं, बल्कि अपनी शांति के लिए इस्लाम कबूल किया था. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि आखिर कब दीपिका ने ये तय कर लिया था कि उन्हें धर्म बदलना है.दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए नहीं किया था धर्म परिवर्तन, जयति भाटिया का खुलासाZoom

दीपिका कक्कड़. छोटे पर्दे का वो नाम जिन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से फेम मिला. मगर पिछले कुछ सालों से वह टीवी से दूर हैं. मगर यूट्यूबर के तौर पर आज भी हैडलाइंस में छाई रहती हैं. अपने कामकाज के साथ साथ दीपिका कक्कड़ अपनी मैरिज लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही हैं.

दरअसल दीपिका कक्कड़ ने दूसरी शादी अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से की. इसके बाद उन्होंने इस्लाम कुबूल किया और दीपिका से फैजा इब्राहिम हो गईं. अक्सर ऐसा कहा जाता है कि दीपिका ने ये कदम शोएब से शादी के लिए उठाया. मगर अब इस बारे में उनकी एक कोस्टार ने नया खुलासा किया है.

दीपिका कक्कड़ के इस्लाम कुबूल करने पर जयति भाटियाससुराल सिमर का सीरियल में दीपिका कक्कड़ की दादी-सास का रोल निभाने वालीं जयति भाटिया ने ये खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि एक बार दीपिका ने खुद उनसे इस्लाम कुबूल करने पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि ये सब उन्होंने शादी के लिए नहीं बल्कि खुद की शांति के लिए किया है.

क्यों किया ऐसाससुराल सिमर का में जयति भाटिया ने माताजी का किरदार प्ले किया था. हाल में ही उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी को-स्टार दीपिका कक्कड़ को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘दीपिका कक्कड़ की एक खासियत है कि वह अपने हर काम में 100 फीसदी देती हैं. वो बेशक जॉब हो या वो कुछ भी कर रही हैं. जब वह शोएब के साथ रिश्ते में आईं तो भी उन्होंने अपना 100 प्रसेंट दिया.’

कब लिया दीपिका ने धर्म बदलने का फैसलादीपिका कक्कड़ से जयति भाटिया ने ही एक बार धर्म बदलने के बारे में सवाल किया था. जयति ने बताया, ‘मैंने उनसे पूछा था कि क्या शादी के लिए तुमने धर्म बदला है. तब दीपिका ने कहा था नहीं. वह अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. तब एक बार वह अजमेर शरीफ गईं और उन्हें तब एहसास हुआ कि उन्हें ये करना चाहिए. ये शादी के लिए लिया गया फैसला नहीं था. अगर उन्हें वह प्रार्थना करके ताकत मिल रही थी. तभी तय कर लिया था कि वह धर्म बदलना चाहेंगी. ये उनकी पर्सनल चॉइस है.’

दीपिका कक्कड़ की ट्रोलिंग पर भी बोलींइसी इंटरव्यू में जयति भाटिया से दीपिका कक्कड़ के अक्सर ट्रोल होने पर भी सवाल किया गया. आए दिन एक्ट्रेस को धर्म बदलने और शोएब के प्रति एकदम समर्पित होने को लेकर ट्रोल किया जाता है. इस पर जयति भाटिया ने बताया कि ऐसा नहीं है. रिश्ता बराबरी का होता है. एक वक्त था जब दीपिका को शोएब से प्यार हुआ तो दीपिका ज्यादा अच्छी कंडीशन में थीं. फिर जब दीपिका को शोएब की जरूरत हुई तो वह उनके साथ खड़े रहे. आज जब वह अपनी हेल्थ स्ट्रगल से गुजर रही हैं तो भी शोएब और उनका परिवार दीपिका से साथ खड़ा है. धर्म बदलने का मतलब ये नहीं हुआ कि वह समर्पित हो गईं.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 05, 2026, 16:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj