Welcome To The Jungle Worldwide BO Day 13: ‘वेलकम टू द जंगल’ की धीमी रफ्तार, मगर बॉक्स ऑफिस पर टिकी है फिल्म, वर्ल्डवाइड कर ली धुआंधार कमाई

Last Updated:July 09, 2026, 10:47 IST
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बीच जारी क्लैश के बावजूद अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए हुए है. स्क्रीन्स की कमी और बड़ी रिलीज का सामना करने के बाद भी इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने हार नहीं मानी है. हालांकि, कामकाजी दिनों में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन ऑडियंस के लगातार सपोर्ट की बदौलत दुनियाभर में फिल्म ने धुआंधार बिजनेस कर लिया है.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल से सजी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ दूसरे हफ्ते भी फैमिली ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही है. वैसे वाईआरएफ की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज होने की वजह से ‘वेलकम टू द जंगल’ को स्क्रीन्स की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.
इसके बावजूद ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए रखे हैं. अपने दूसरे वीकेंड में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म की कमाई अब काफी स्थिर हो चुकी है और 13वें दिन इसने देश में 120 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि दुनियाभर में फिल्म की कमाई कितने करोड़ हो चुकी है.
फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 93.45 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया. वीकेंड पर इसकी कमाई में तगड़ा उछाल आया और रविवार को यह रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ और मंगलवार को थोड़ी बढ़त के साथ 9.25 करोड़ रुपये कमाए.
Add as Preferred Source on Google
बुधवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई और यह 6.15 करोड़ पर आ गई, जबकि गुरुवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में घरेलू बाजार से कुल 93.15 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते यानी 8वें दिन की शुरुआत 4.50 करोड़ रुपये की कमई से हुई, जिससे इसका घरेलू बिजनेस 97.65 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 143.72 करोड़ रुपये पहुंच गया.
नौवें दिन यानी शनिवार फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 7.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 105.15 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रोस 154.14 करोड़ रुपये हो गया. 10वें दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
इसके बाद वर्किंग डेज शुरू होते ही कमाई में गिरावट देखी गई. 11वें दिन फिल्म ने 2.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 12वें दिन फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाते हुए 3 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 13वें दिन 6372 शोज से 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस कमाई को मिलाकर फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 122.90 करोड़ रुपये और ग्रोस कलेक्शन 146.10 करोड़ रुपये हो गया है.
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो इस कॉमेडी फिल्म ने 13वें दिन विदेशों से 50 लाख रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज बिजनेस बढ़कर 31.45 करोड़ रुपये हो गया है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन अब 177.55 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है.
गौरतलब है कि अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी दिवंगत एक्टर-राइटर नीरज वोरा ने लिखी है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों की एक बहुत बड़ी फौज है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



