Rajasthan

Udaipur Shakti temple | Udaipur hill temple | religious tourism Rajasthan | Udaipur spiritual places | faith history nature Udaipur

Last Updated:December 19, 2025, 16:35 IST

Udaipur Shakti Mandir: उदयपुर की अरावली पहाड़ियों में विराजमान शक्ति मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव पेश करता है. यह मंदिर आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम है. यहां आते ही श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास होता है, जबकि आसपास की हरी-भरी पहाड़ियाँ और प्राकृतिक दृश्य मन को मोह लेते हैं. धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह मंदिर पर्यटन और प्राकृतिक सुंदरता का भी केंद्र बन चुका है, जो हर आने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता है.news 18

देश की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में शुमार अरावली पर्वतमाला केवल भौगोलिक या ऐतिहासिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. कहा जाता है कि अरावली पर्वत श्रृंखला ने सभ्यताओं को पनपने का अवसर दिया और आज भी यह प्रकृति व मानव जीवन के संतुलन की धुरी बनी हुई है. उदयपुर शहर की पहचान भी इन्हीं अरावली की पहाड़ियों से जुड़ी हुई है, जहां हरियाली, झीलों और किलों के साथ-साथ देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर शहरवासियों की गहरी श्रद्धा का केंद्र हैं.

news 18

उदयपुर शहर के फतहसागर झील के किनारे अरावली की पहाड़ियों पर स्थित नीमच माता मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि माता नीमच देवी शहर की रक्षा करती हैं. नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है.पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यहां से दिखने वाला उदयपुर का मनोरम दृश्य भी भक्तों को आकर्षित करता है.

news 18

इसी तरह शहर की पहचान बने माछला मगरा पर स्थित करणी माता मंदिर भी अरावली की गोद में विराजमान है.यहां रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है.करणी माता को शक्ति और साहस की प्रतीक माना जाता है. खास बात यह है कि यह मंदिर युवाओं और पर्यटकों के बीच भी खासा लोकप्रिय है, जहां आस्था के साथ रोमांच और प्रकृति का संगम देखने को मिलता है.

Add as Preferred Source on Google

उदयपुर

शहर के बेडवास क्षेत्र की पहाड़ियों पर स्थित माता आशापुरा का मंदिर भी अरावली की धार्मिक विरासत का अहम हिस्सा है. यहां माता आशापुरा को मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है.ग्रामीण और शहरी श्रद्धालु यहां नियमित रूप से दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

news 18

उदयपुर के आर्मी एरिया में स्थित कालका माता मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है. यह मंदिर अरावली की पहाड़ियों में शांत वातावरण के बीच स्थित है. सेना के जवानों और स्थानीय लोगों में माता कालका के प्रति विशेष आस्था है.मान्यता है कि माता कालका संकट के समय अपने भक्तों की रक्षा करती है.

news 18

इसके अलावा उदयपुर की आस्था में घाट वाले माता जी का मंदिर भी विशेष स्थान रखता है. अरावली की ढलानों पर स्थित यह मंदिर स्थानीय लोगों परंपराओं और जनआस्था से जुड़ा हुआ है. बताया जाता है कि जब नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा था तब माता के चमत्कारों को हाईवे अथॉरिटी के सदस्यों को भी मानना पड़ा था.

news 18

शहर से कुछ दूरी पर डबोक क्षेत्र में स्थित धूणी माता मंदिर भी अरावली की पहाड़ियों में बसा एक प्राचीन आस्था स्थल है, जहां साधना और तपस्या की परंपरा रही है. अरावली पर्वतमाला पर स्थित ये सभी मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यह पहाड़ियां शहर के पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और सांस्कृतिक पहचान की भी रक्षक हैं.

First Published :

December 19, 2025, 16:29 IST

homerajasthan

उदयपुर की पहाड़ियों का रहस्य! शक्ति मंदिर में झलकता है इतिहास

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj