Sports

IND vs NZ: मामला हाउसफुल है… दो महीने बाद न्यूजीलैंड में 12 मैच खेलेगी टीम इंडिया, टिकट अभी से बिक गई

होमखेलक्रिकेट

मामला हाउसफुल है… 2 महीने बाद NZ में 12 मैच खेलेगी टीम इंडिया, बिक गई टिकटें

Last Updated:August 27, 2026, 15:42 IST

India vs New Zealand 2027: भारत के बहु प्रारूप के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और मेजबान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यों के लिए शुरू की गई टिकटों की बिक्री के शुरुआती 48 घंटे में 26,000 टिकट बिक गए.मामला हाउसफुल है... 2 महीने बाद NZ में 12 मैच खेलेगी टीम इंडिया, बिक गई टिकटेंZoomभारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के लिए सारी टिकटें लगभग बुक

वेलिंगटन: भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत को इस साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड जाकर पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. 12 मैचों के इस दौरे के लिए महज 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए.

ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले वनडे और टी-20 मुकाबलों की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है जबकि क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकट तेजी से बिके. हेगले ओवल (क्रास्टचर्च) में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी-20 और 27 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के हाउसफुल होने की उम्मीद है.

यहां बताना जरूरी हो जाता है कि अभी सिर्फ न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन’ सदस्यों के लिए ही टिकट बिक्री शुरू हुई है. आम दर्शक 7 सितंबर से टिकट खरीद पाएंगे. नौ हजार दर्शकों की क्षमता वाले हेगले ओवल में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के भी खचाखच भरने की उम्मीद है.

वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल और दूसरे एकदिवसीय मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है. बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा.

टिकटों की कीमत पिछले सीजन के समान रखी गई है और ‘क्रिकेट नेशन’ के प्रवेश कोड का इस्तेमाल करने पर एक टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में उपलब्ध है. आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री सात सितंबर से शुरू होगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि प्रशंसक ‘क्रिकेट नेशन’ के लिए पंजीकरण कर पूर्व बिक्री का लाभ उठा सकते हैं और 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 27, 2026, 15:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj