Health

International Yoga Day 2026 Wishes: जो करते हैं योग, उन्हें कभी नहीं छूते रोग… योग दिवस पर अपनों को भेजें फिट, हेल्दी रहने के ये खास संदेश

Last Updated:June 21, 2026, 08:18 IST

International Yoga Day 2026 Wishes: आज भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जा रहा है. योग दिवस मनाने की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी. आज के दिन बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. योग का महत्व ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी रहने के लिए बहुत अधिक है. आज के दिन आप योग दिवस से संबंधित कुछ संदेश भेजकर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को योग के जरिए स्वस्थ और फिट रहने के लिए जागरूक कर सकते हैं. Yoga Day Wishes: जो करते हैं योग, उन्हें कभी नहीं छूते रोग, योद दिवस की बधाई!Zoomअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.

International Yoga Day 2026 Wishes: आज भारत समेत दुनिया के 190 से भी अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जा रहा है. योग दिवस मनाने की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी. आज के दिन बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. योग आपको तन, मन और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में बेहद कारगर है. रेगुलर योग के अभ्यास से आप तनाव और चिंता मुक्त लाइफ जी सकते हैं. आज के दिन दुनिया भर में योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह के योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. हर दिन योग करने के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए योग डे मनाया जाता है. योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक आसान और स्वस्थ जरिया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशंस (United Nations) महासभा में अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 177 देशों के समर्थन के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी.

योग दिवस मनाने का उद्देश्य

लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए जागरूक करना.योग के जरिए लोगों को फिजिकली और मेंटली फिट रखने के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना.योग से तनाव, चिंता और जीवनशैली संबंधित रोगों को कम करने में योग की भूमिका को बढ़ावा देना.विश्व स्तर पर भारतीय योग परंपरा का प्रचार-प्रसार करना.

योग दिवस की शुभकामना संदेश

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आपको और आपके परिवार को स्वस्थ, सुखी और ऊर्जावान जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं.

नियमित योग अपनाएं, तनाव को दूर भगाएं. अपनी सेहत को बेहतर बनाएं. स्वस्थ रहें, खुश रहें. आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.

योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है. आइए, इस योग दिवस पर स्वस्थ जीवन की ओर एक नया कदम बढ़ाएं. योग दिवस 2026 की आप सभी को ढेरों बधाइयां!

जो करते हैं योग, उन्हें कभी नहीं छूते रोग. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं!

योग एक ऐसा उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है. स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं, योग दिवस मनाएं. हैप्पी इंटरनेशनल योगा डे.

About the AuthorAnshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj