iphone 18 series color leaked iphone air iphone fold 2 know expected features- Apple iPhone 18 Pro 2026: क्या नया, कब आएगा और कौनसे कलर में होगी लॉन्चिंग, हो गया सब लीक

Last Updated:November 02, 2025, 09:09 IST
ऐपल iPhone 18 Pro जल्द आ रहा है. नए आईफोन के कलर ऑप्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसमें Burgundy, कॉफी और Purple शामिल है. इनमें 6.26-इंच का OLED डिस्प्ले, अंडर-डिस्प्ले Face ID मिलेगा.
फोटो: iphone 16.
iPhone 17 सीरीज के सितंबर में लॉन्च होने के बाद, iPhone 18 सीरीज को लेकर अफवाहें सामने आने लगी हैं. एक टिपस्टर के मुताबिक iPhone 18 Pro में कई नए कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं. इसमें तीन नए कलर का जिक्र है, जिनमें से दो पहले कभी iPhone में नहीं दिखाए गए. उम्मीद है कि इसे सितंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा, साथ ही दूसरी जनरेशन का iPhone Air और पहली जनरेशन का iPhone Fold भी पेश किया जाएगा.
चीन के टिपस्टर Instant Digital ने Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक iPhone 18 Pro कम से कम तीन नए कलर में उपलब्ध हो सकता है, जिसमें Burgundy, Coffee और Purple शामिल है.
ऐपल ने पहले भी कुछ iPhone मॉडल्स को पर्पल में पेश किया है, जैसे कि iPhone 11, iPhone 12, iPhone 14 और iPhone 14 Pro, जिन्हें अक्सर Lavender शेड के नाम से जाना गया. हालांकि, Burgundy और कॉफी कलर बिल्कुल नए ऑप्शन होंगे. कॉफी कलर संभवत iPhone 16 Pro मॉडल्स में पेश Desert Titanium के डार्क वर्ज़न जैसा हो सकता है. टिपस्टर ने ये भी कहा कि Apple अभी भी iPhone Pro में ब्लैक ऑप्शन नहीं देगा.
मिलेंगे ये खास फीचर्सपिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.26-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेज़ोलूशन 1.5K होगा और HIAA (Hole-in-Active-Area) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. ये under-display Face ID सेंसर के साथ आएगा, जिससे केवल सेल्फी कैमरा दिखाई देगा.
लॉन्च की ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPhone 18 सीरीज का स्टैंडर्ड लॉन्च करने की योजना बना रहा है. iPhone 18 Pro, iPhone Air का नया वर्जन और iPhone Fold 2026 बीच में लॉन्च हो सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e वसंत (Spring) 2027 में पेश किए जा सकते हैं.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 02, 2025, 09:09 IST
hometech
Apple iPhone 18 Pro 2026: क्या नया, कब आएगा और कौनसे कलर में होगी लॉन्चिंग?



