जनाब आप जयपुर में क्या खा रहे हो? चटखारे के चक्कर बीमारियां खरीद रहे हो, यकीन ना तो इस खबर पर एक नजर डाल लिजिए

Last Updated:April 17, 2026, 13:00 IST
Jaipur Latest News : जयपुर के वाशिंदों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है. अगर आपको यकीन ना हो तो इस खबर को जरुर पढ़िये. जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का यह एक्शन आपकी आंखों खोलने के लिए काफी है. यहां आप स्वाद के चटखारे के चक्कर में अपनी सेहत को खुद ही पलीता लगा रहे हो. यहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब दुनियाभर में प्रसिद्ध मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट समेत अन्य स्थानों पर खाने पीने की चीजों को चैक किया तो सब मिलावटी और अवधि पार मिला. जयपुर के सबसे बड़े फेसम पॉइंट गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है. जयपुर दुनियाभर में पिंकसिटी के मशहूर है. जयपुर वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट स्पॉट है. यहां देश विदेश से लोग घूमने आते हैं. यह उनकी सेहत के साथ भी मजाक है.
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैकडॉनल्ड के जयपुर में गौरव टावर स्थित आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.
जयपुर. खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी जयपुर में ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत ताबड़तोड़ कई कार्रवाइयां की है. विभाग ने कई कमियां पाए जाने पर गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने मैकडॉनल्ड के इस आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. यहां जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई थी. वहीं जयपुर में 1422 लीटर मिलावटी घी भी पकड़ा गया है. इसके अलावा एक फर्म पर 750 किलो दूषित और अवधिपार फालूदा समेत अन्य खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई है. विभाग की ओर से एक साथ किए एक्शन ने खाद्य पदार्थ के कारोबारियों में हड़कंप मच गया.
CMHO जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर के गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की थी. वहां काम में लिया जा रहा खाद्य तेल का TPC (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था. यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है. यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था. इस पर फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था. लेकिन निर्धारित अवधि के बाद फिर निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई. इस पर फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. उसके खाद्य कारोबार पर पाबंदी लगा दी गई है. वहीं इस बारे में स्थानीय मैकडॉनल्ड्स अथॉरिटी का दावा है कि निरीक्षण के दौरान बताई गई सभी जरुरी कार्रवाई पहले ही पूरी कर ली थी. अथॉरिटी का कहना है कि हम सभी नियमों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इस मामले को सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
जयपुर में घी की जांच पड़ताल करते अधिकारी.
1422 लीटर मिलावटी घी पकड़ा गयाखाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि राजधानी में 1422 लीटर मिलावटी घी भी पकड़ा गया है. उसके बाद बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जगहों पर घी की सैंपलिंग की थी. इस दौरान श्री अनु मिल्क प्रॉडक्ट्स लिमिटेड के निरीक्षण में घी गड़बड़ पाया गया. बिलौना का बैच नं. 024 और डेयरी फ्रेश का बैच नं. 23 जांचा गया. बिलौना घी का बैच नं. 029 असुरक्षित मिला. इस पर उसके बेचान पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इसके अलावा मैसर्स शंकर एजेंसी से 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए.
750 किलो दूषित फालूदा और 175 किलो कस्टर्ड पाउडर फिंकवायायहां गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस और कॉन्टिनेंटल सॉस गड़बड़ पाया गया. इस पर उसके 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश सीज किया गया है. 97 किलो पपीता प्रिजर्व फूड, 142 किलो सोया सॉस, 78 किलो ग्रीन चिली सॉस और 120 किलो कॉन्टिनेंटल सॉस भी जब्त किया गया है. वहीं एक्सपायर हो चुका 175 किलो कस्टर्ड पाउडर, 240 किलो टूटी-फ्रूटी और 750 किलो दूषित तथा अवधिपार फालूदा भी नष्ट करवाया गया है. सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग का ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभी जारी रहेगा.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 17, 2026, 10:42 IST



