National

Breaking News Live: कश्मीर में आतंक पर वार, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड, SIR पर आज सुप्रीम सुनवाई

Last Updated:December 16, 2025, 09:40 IST

Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के शोपियां, पहलगाम और कुलगाम में आतंकवाद के खिलाफ मंगलवार सुबह कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. उधर चुनाव आयोग के SIR अभियान के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में होन…और पढ़ेंकश्मीर में आतंक पर वार, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड, SIR पर आज सुप्रीम सुनवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन एंटी-टेरर’ का हिस्सा बताई जा रही है, जिसमें संदिग्ध आतंकी सहयोगियों, हथियार तस्करों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के ठिकानों पर रेड मारी गई. शोपियां के अलावा, यह छापेमारी पाहलगाम और कुलगाम क्षेत्रों में भी हुई, जहां सुरक्षाबलों ने घरों, दुकानों और गोदामों की तलाशी ली.

वहीं चुनाव आयोग की तरफ से चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में एक अहम सुनवाई होने जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ दायर याचिकाओं पर शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी, जिस पर राजनीतिक दलों, चुनाव आयोग और आम मतदाताओं की नजरें टिकी हुई हैं.

उधर राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का दंश भी लोगों को खूब परेशान कर रहा है. मंगलवार को यहां ओवरऑल AQI 381 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘सीवियर’ श्रेणी से थोड़ा नीचे ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है. कल यह AQI 420 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, वहीं परसों यह 450 तक पहुंच गया था, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. बीते दो दिनों के मुकाबले आज वायु प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बना हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300-400 के बीच रहा, जो बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों के लिए खतरे की घंटी है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 16, 2025, 09:40 IST

homenation

कश्मीर में आतंक पर वार, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड, SIR पर आज सुप्रीम सुनवाई

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj