Rajasthan

सिरोही आमथला भालू दहशत न्यूज़

Last Updated:January 04, 2026, 08:38 IST

Sirohi: सिरोही के आमथला गांव में रात 2 बजे एक भालू घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. वन विभाग अब भालू की लोकेशन ट्रेस कर उसे वापस जंगल भेजने का प्रयास कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू उपखंड के पास बसे आमथला गांव में शनिवार की रात दहशत के साए में गुजरी. रात के सन्नाटे में अचानक एक विशालकाय भालू गांव की गलियों में दाखिल हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रात करीब 2:00 बजे जब ग्रामीण गहरी नींद में थे, तब अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर लोगों की आंखें खुली. बाहर देखा तो एक बड़ा भालू गलियों में बेखौफ घूम रहा था. ग्रामीणों ने तुरंत खिड़कियों से मोबाइल कैमरों में भालू की गतिविधियों को कैद किया और शोर मचाना शुरू कर दिया.

आमथला पंचायत के कार्यवाहक प्रशासक मनोहर सिंह ने बताया कि भालू के गांव में घुसने की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोर मच गया. लोगों की आवाजें सुनकर भालू घबरा गया और वह संकरी गलियों में इधर-उधर दौड़ने लगा. गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा भालू किसी पर जानलेवा हमला कर सकता था. भालू कुछ देर भटकने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर ओझल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया ताकि इस जंगली जानवर को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके.

भोजन की तलाश में आबादी की ओर बढ़ रहे वन्यजीवमाउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में भालुओं की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है. वर्तमान में यहाँ करीब 500 भालू मौजूद हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में पर्याप्त भोजन न मिलने पर ये भालू आबादी वाले इलाकों का रुख करते हैं. माउंट आबू शहर में भालू दिखना आम बात है, लेकिन अब ये वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास से 3-4 किलोमीटर दूर आमथला जैसे गांवों में पहुंच रहे हैं. यह स्थिति आमजन और मवेशियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंताजनक बन गई है.

वन विभाग की निगरानी और पूर्व की घटनाएंयह पहली बार नहीं है जब आमथला के आसपास भालू देखा गया हो. इससे पहले सदर थाने और ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन मुख्यालय के पास भी भालू के मूवमेंट के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. वन विभाग ने भालू की लोकेशन ट्रेस करने के लिए टीमें तैनात कर दी हैं. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें. भालू स्वभाव से शांत होता है लेकिन खतरे का आभास होने पर वह अत्यंत आक्रामक होकर हमला कर सकता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Sirohi,Sirohi,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 08:38 IST

homerajasthan

आधी रात गांव की गलियों में दिखा ये खतरनाक साया, नींद से जागे लोग तो उड़ गए होश

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj