‘जो खुशी नहीं देते, उन्हें अपनाने में समय लगता है’ अमिताभ के पोस्ट ने फैंस को किया बेचैन- अकूत संपत्ति क्यों न हो

Last Updated:May 07, 2026, 23:20 IST
83 साल की आयु में भी अमिताभ बच्चन खूब काम कर रहे हैं. फैंस सोचते हैं कि ऐसी क्या मजबूरी है कि वे अभी भी इतना काम कर रहे हैं? अकूत संपत्ति भी है. घर में पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और बेटे अभिषेक बच्चन का साथ है, फिर भी वे शांत बैठना पसंद नहीं करते हैं. वे किसी जवान की तरह काम करते जा रहे हैं. उन्होंने अब अपने एक क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस को बेचैन कर दिया है. उन्होंने एक अन्य ब्लॉग में समझाया है कि कैसे अहंकार बड़े से बड़े इंसान को बर्बाद कर देता है.
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की जिंदगी के उस पड़ाव में हैं, जब लोग घर में आराम से बैठना पसंद करते हैं. मगर मेगास्टार 83 साल की आयु में भी खूब काम कर रहे हैं. वे किसी जवान की तरह अशांत हैं. उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं. व्यस्तता के बीच भी वे अपने फैंस से दिल की बात कहने का वक्त निकालते हैं. उन्होंने अपने ताजा ब्लॉग में जज्बात बयां किए. मेगास्टार का इमोशनल ब्लॉग फैंस को बेचैन करता है, सोचने पर मजबूर करता है. वे लिखते हैं, ‘कुछ पल ऐसे होते हैं जो आपको खुशी देते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जो खुशी नहीं देते.जो खुशी नहीं देते, उन्हें अपनाने में समय लगता है.’ (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
अमिताभ बच्चन ने इससे पहले अपने ब्लॉग में जिंदगी की दुविधाओं और पिता के मार्गदर्शन का जिक्र किया था. वे लिखते हैं, ‘जब हम असहज महसूस करते हैं या जीवन में आगे बढ़ने के तरीके और दिशा की तलाश में होते हैं, तो हम सभी के लिए यह सोचना सहज हो जाता है- ‘अगर बाबूजी से पूछा जाए, तो वे क्या सलाह देंगे?’ (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
बिग बी आगे लिखते हैं, ‘जब मैंने उनके लिखे कुछ पन्ने पढ़े, तो उनकी बुद्धि और दार्शनिक नजरिये से समझ आया. अमिताभ ने फिर उनके लिखे लेख का अंश साझा किया जो इस प्रकार है- पुरखों के घर में प्रविष्ट होने के मुख्य द्वार की ड्योढ़ी निश्चय ही बहुत पुरानी खाई-खियाई लकड़ी की थी, जिसकी, पुरखों की निशानी के रूप में, हिफ़ाज़त की गई थी. उसके एक कोने से तेल के चीकट की दाढ़ी-सी लटक रही थी, जिस पर दस-बारह या इससे अधिक पीढ़ियों से हर रात को कड़ू तेल का चिराग़ जलता आया था.’ (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
Add as Preferred Source on Google
अमिताभ बच्चन के ब्लॉग में आगे लिखा है, ‘पुरखों की ड्योढ़ी पर प्रति संध्या को दिया जलने का अर्थ गांवों में ये लगाया जाता है कि वंश-क्रम अटूट है! वंशनष्ट रावण को लेकर एक कहावत कही जाती है : एक लख पूत , सवा लख नाती , ऊ रावण घर दिया न बाती. यह पंक्तियां श्री गुरु ग्रंथ साहिब में वर्णित संत कबीरदास जी का एक प्रसिद्ध दोहा (शबद) है, जो रावण के अहंकार और उसके विनाश का वर्णन करता है. यह मनुष्य को धन और परिवार के अहंकार से बचने की सीख देता है.’ (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
अमिताभ ने ब्लॉग में आगे लिखा है, ‘इक लख पूत, सवा लख नाती. तेहि रावन घर, दीया न बाती.’ इसका अर्थ है- रावण के एक लाख पुत्र और सवा लाख नाती-पोते (पोते/नाती) थे, यानी उसका परिवार बहुत बड़ा था. लेकिन जब उसका अंत हुआ, तो उसके घर में दीपक जलाने वाला भी कोई नहीं बचा. यह दोहा बताता है कि रावण जैसा महाज्ञानी और धनवान भी जब अहंकारी हो गया, तो उसका सर्वनाश हो गया. कितना भी बड़ा परिवार या अकूत संपत्ति क्यों न हो, अहंकार से सब कुछ पल भर में नष्ट हो जाता है, जैसा रावण का हुआ. (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
अमिताभ बच्चन ब्लॉग के जरिये अपने एहसासों और अनुभवों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले अपने एक फैन के निधन पर शो जताया था, जिन्हें वह प्यार से ‘ईफ’ कहकर बुलाते थे. फैंस सोचकर अचंभित होते हैं कि अमिताभ की क्या मजबूरी है कि वे 83 साल में भी काम कर रहे हैं?(फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
अमिताभ बच्चन के अगले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट लंबी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोग उनकी ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वो फिर से अश्वत्थामा बनकर पर्दे पर छा जाएंगे. इसके अलावा, वो रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म ‘वेट्टैयान’ में भी नजर आएंगे, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. साथ ही, ‘सेक्शन 84’ जैसी कोर्टरूम ड्रामा में उनका जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
बिग बी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में गुरु के रोल में वापसी कर सकते हैं और हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक पर भी काम चल रहा है. चर्चाएं तो ‘सरकार 4’ और ‘आंखें 2’ जैसी पुरानी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर भी गरम है. कुल मिलाकर देखा जाए, तो अमिताभ बच्चन एक बार फिर अलग-अलग अवतारों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



