Rajasthan

Jaipur Darbhanga Train: अश्विनी वैष्णव ने किया जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, बढ़ी रेल कनेक्टिविटी

Last Updated:June 21, 2026, 23:20 IST

Jaipur–Darbhanga Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मिलकर जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह नई रेल सेवा राजस्थान और बिहार के बीच सीधा और तेज संपर्क स्थापित करेगी. इस अवसर पर खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं की भी शुरुआत की गई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, जयपुर-दरभंगा नई ट्रेन सेवा शुरूZoomजयपुर दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

जयपुर. राजधानी जयपुर को बिहार के सुदूर पूर्वी क्षेत्र से जोड़ने के लिए रविवार को एक नई रेल सेवा की शुरुआत की गई. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन और तेज सुगम होगा. इस शुभारंभ समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस अवसर पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे.

नई ट्रेन सेवा को दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का भी उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही कई रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं की शुरुआत की गई, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा. नई सुविधाओं में आधुनिक वेटिंग एरिया, डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम और बेहतर प्लेटफॉर्म प्रबंधन शामिल हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह नई ट्रेन राजस्थान और बिहार के मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक कड़ी को और मजबूत करेगी.

उन्होंने इसे प्रवासी बिहारियों के लंबे समय से किए गए वादों की पूर्ति बताया और कहा कि सरकार का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ना है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि यह नई रेल सेवा दोनों राज्यों के विकास और आपसी संबंधों को नई दिशा देगी. उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और जयपुर की सांसद मंजू शर्मा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को दोनों राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj