Jaipur News: दांतों के गैप, टेढ़े-मेढ़ेपन और पीलेपन से हैं परेशान? अब इलाज से पहले ही कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेगी आपकी ‘परफेक्ट मुस्कान’

Last Updated:July 10, 2026, 22:54 IST
Teeth Yellow Removal Tips: डिजिटल क्रांति ने दंत चिकित्सा में ‘स्माइल डिजाइन’ को बदला है. अब मरीज इलाज से पहले अपनी मुस्कान का डिजिटल प्रीव्यू देख सकते हैं. जयपुर डेंटल टूरिज्म का नया हब बन रहा है. आधुनिक डेंटल साइंस में अब पारंपरिक सांचों या मिट्टी जैसे मटेरियल से दांतों का नाप लेने का समय जा चुका है. डॉ. रेनु चौधरी के अनुसार, अब इलाज की शुरुआत सीबीसीटी, ओपीजी और प्राइमस्कैन जैसी अत्याधुनिक थ्री-डी डिजिटल तकनीकों से होती है.दांतों के गैप, टेढ़े-मेढ़ेपन और पीलेपन से हैं परेशान?
जयपुर. आज के दौर में एक खूबसूरत मुस्कान किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आपको अपनी मुस्कान को संवारने या दांतों की कमियों को ठीक करने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा? दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आई डिजिटल क्रांति ने अब ‘स्माइल डिजाइन’ की पूरी तस्वीर बदल दी है. दांतों का टेढ़ा-मेढ़ापन, पीलापन, बीच का गैप या टूटे हुए दांत जैसी सौंदर्य संबंधी समस्याओं का इलाज अब न सिर्फ बेहद सटीक हो गया है, बल्कि मरीज इलाज शुरू होने से पहले ही डिजिटल स्क्रीन पर यह देख सकते हैं कि बदलाव के बाद उनकी मुस्कान कैसी दिखाई देगी.
जयपुर की वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ. रेनु चौधरी ने बताया कि पहले लोग केवल दांत दर्द या चबाने की गंभीर समस्या होने पर ही डेंटिस्ट के पास जाते थे. लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है. आज की युवा पीढ़ी और कामकाजी लोग प्राकृतिक दिखने वाली सुंदर मुस्कान, बेहतर आत्मविश्वास और कम समय में होने वाले सटीक इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं.
इलाज से पहले ही दिख जाता है फाइनल लुकआधुनिक डेंटल साइंस में अब पारंपरिक सांचों या मिट्टी जैसे मटेरियल से दांतों का नाप लेने का समय जा चुका है. डॉ. रेनु चौधरी के अनुसार, अब इलाज की शुरुआत सीबीसीटी, ओपीजी और प्राइमस्कैन जैसी अत्याधुनिक थ्री-डी डिजिटल तकनीकों से होती है. इनके जरिए जबड़ों और दांतों की अंदरूनी संरचना का बारीकी से अध्ययन किया जाता है. इसके बाद ‘डिजिटल स्माइल डिजाइन’ तकनीक से मरीज के चेहरे की बनावट, होंठों की स्थिति और दांतों के अनुपात का कंप्यूटर पर विश्लेषण किया जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीज को पहले ही अपने संभावित ट्रीटमेंट का ‘डिजिटल प्रीव्यू’ दिख जाता है, जिससे डॉक्टरों और मरीजों के बीच पारदर्शिता और भरोसा बढ़ता है.
एक ही दिन में चमकेगी मुस्कान: वन-डे स्माइल मेकओवरव्यस्त दिनचर्या वाले पेशेवरों, शादी की तैयारी कर रहे युवाओं और दूसरे शहरों या विदेशों से आने वाले मरीजों के लिए आधुनिक तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है. कंप्यूटर पर डिजाइन तैयार करने के बाद क्लिनिक में ही आधुनिक सेरेक कैड कैम और प्राइममिल मशीनों से कुछ ही घंटों में डेंटल क्राउन और वेनियर्स तैयार कर लिए जाते हैं. इससे मरीजों को बार-बार क्लिनिक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती और कई मामलों में एक ही दिन में स्माइल मेकओवर संभव हो जाता है. इस एक दिवसीय उपचार में ई-मैक्स वेनियर्स का उपयोग बेहद प्रभावी साबित हो रहा है, जो दांतों को प्राकृतिक चमक और मजबूती देता है.
बिना दर्द और बिना झनझनाहट का आधुनिक इलाजआज की डिजिटल डेंटिस्ट्री पूरी तरह मरीजों के आराम और सहूलियत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. माइक्रोस्कोपिक डेंटिस्ट्री की मदद से अब दांतों की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचाए बिना अत्यंत सूक्ष्म व सटीक इलाज किया जाता है. वहीं, सुरक्षित तरीके से दांतों की सफेदी के लिए ब्लैंक वन अल्ट्राप्लस व लेज़र जैसी तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है जिससे दांतों में किसी भी तरह की झनझनाहट या सेंसिटिविटी नहीं होती. इसके अलावा मसूड़ों की वैज्ञानिक सफाई के लिए भी अब बेहद आरामदायक विधि ईमस जीबीटी अपनाई जा रही हैं, जिससे मरीज को दर्द का अहसास तक नहीं होता. आधुनिक लेजर तकनीक की सहायता से कई दंत उपचार पहले की तुलना में अधिक आरामदायक, कम रक्तस्राव वाले और मरीज के लिए अधिक सहज अनुभव के साथ किए जा रहे हैं.
इंटरनेशनल डेंटल टूरिज्म का नया हब बन रहा है जयपुरविश्वस्तरीय डिजिटल तकनीकों, अनुभवी डॉक्टरों और किफायती इलाज के चलते जयपुर अब देश-दुनिया में डेंटल टूरिज्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग स्माइल मेकओवर, डेंटल इंप्लांट्स और कॉस्मेटिक बॉन्डिंग जैसे एडवांस ट्रीटमेंट के लिए जयपुर का रुख कर रहे हैं. निर्माण नगर स्थित डॉ. रेनु डेंटल क्लिनिक जैसी आधुनिक सुविधाओं के कारण जयपुर अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण डिजिटल डेंटिस्ट्री का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



