Entertainment

जया बच्चन की हमशक्ल, महाभारत में 1 रोल से रातोंरात बनी स्टार, बी ग्रेड फिल्मों ने बर्बाद किया बना बनाया करियर

Last Updated:April 26, 2026, 18:01 IST

एक्टिंग में दुनिया में 1 चांस जहां एक्टर्स को रातोंरात स्टार बना देता है, वहीं 1 गलती पूरा करियर भी बर्बाद कर देती है. महाभारत में 1 रोल निभाकर रातोंरात स्टार बनीं इस एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही हुआ था. 1 बी ग्रेड फिल्म की वजह से उनका करियर तबाह हो गया था.

नई दिल्ली. वो जानी मानी एक्ट्रेस, जिन्हें जया बच्चन की हमशक्ल होने की वजह से फिल्म में काम मिला. महाभारत से भी उन्होंने खूब नाम कमाया. लेकिन एक झटके में 1 गलती के चलते करियर बर्बाद हो गया.

वो जानी मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं, दूरदर्शन की महाभारत में कुंती बनी नाजनीन हैं. उन्होंने अपने इस किरदार से लोगों को हैरान कर दिया था. कुंती के किरदार में जो न्याय उन्होंने किया, वह मेकर्स की नजरों में आ गई थीं.

बीआर चोपड़ा की महाभारत ने यूं तो हर किरदार को बड़ी पहचान दी. लेकिन कुंती का किरदार निभाकर नाजनीन ने भी इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की कर ली थी. 38 साल पहले उन्होंने इस शो से अपने हूनर का परिचय दिया था.

Add as Preferred Source on Google

यूं तो नाजनीन, मुस्लिम समुदाय से थीं, लेकिन महाभारत में नाजनीन को दूरदर्शन के महाभारत से बड़ी पहचान मिली, लेकिन फिर उनकी कुछ गलतियों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया.

कुंती के किरदार में तो उन्होंने जान ही फूंक दी थी. इस किरदार के बाद लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी. नाजनीन इससे पहले ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं. लेकिन जो पहचान महाभारत से मिली, वो फिल्मों से भी नहीं मिली थी.

फिल्मों में भी उन्होंने कई किरदार निभाए थे, लेकिन वह ज्यादातर साइड रोल में ही नजर आती थीं. वह या तो हीरोइन की बहन या सहेली जैसे किरदारों में ही सिमट कर रह गई थीं.

नाजनीन को लोग उस दौर में जया बच्चन की हमशक्ल भी कहते थे. कहा जाता था कि उनकी शक्ल बहुत हद तक जया से मिलती है. डायरेक्टर सत्येन बोस ने अपनी पहली फिल्म ‘सा रे गा मा पा’ में उन्हें इसीलिए कास्ट किया था कि उनकी शक्ल जया से मिलती थी.

महाभारत से मिली बड़ी पहचान के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने लगा, वह लाइमलाइट में आ गईं. अब उनके रोल भी फिल्मों में ठीक-ठाक होने लगे. लेकिन इसके बाद उन्होंने एक गलत फैसला लिया, जिसने उनका बना बनाया करियर बर्बाद कर दिया. वह बी ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी और इसके बाद उन्हें किसी बड़ी फिल्म में काम नहीं मिला और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री से गुमनाम हो गईं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 26, 2026, 18:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj