Rajasthan

jodhpur news I rajasthan news I नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन

Last Updated:June 16, 2026, 19:49 IST

Jodhpur Airport: जोधपुरवासियों का लंबे समय से चल रहा नए एयरपोर्ट टर्मिनल का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टर्मिनल भवन लगभग तैयार हो चुका है और सुरक्षा व तकनीकी मंजूरियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. सूत्रों के अनुसार, 4 जुलाई को इसके उद्घाटन की संभावना है. छह एयरोब्रिज, विस्तृत यात्री सुविधाओं और वर्तमान टर्मिनल से सात गुना अधिक क्षमता के साथ यह राजस्थान का पहला और सबसे आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनलों में शामिल होगा, जिससे शहर की एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है.

जोधपुर. नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए टर्मिनल भवन को अंतिम रूप दिया जा चुका है और उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार, 4 जुलाई को नए एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन इस संबंध में भी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में जोधपुरवासियों की नजरें अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना पर टिकी हुई हैं.

सुरक्षा और तकनीकी मंजूरियों की प्रक्रिया अंतिम चरण मेंजोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि नया टर्मिनल भवन लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है. फिलहाल सुरक्षा और सेफ्टी से जुड़े जरूरी क्लीयरेंस की प्रक्रिया चल रही है. एयरपोर्ट संचालन में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मानदंड होती है, इसलिए सभी आवश्यक स्वीकृतियों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है. इसके साथ ही टर्मिनल में लगाए गए विभिन्न तकनीकी सिस्टम्स की टेस्टिंग भी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि अगले एक-दो सप्ताह में सभी औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद उद्घाटन और संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

राजस्थान का पहला छह एयरोब्रिज वाला एयरपोर्ट बनेगा जोधपुरनया जोधपुर एयरपोर्ट कई मायनों में खास होने जा रहा है. यह राजस्थान का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जहां यात्रियों की सुविधा के लिए छह एयरोब्रिज स्थापित किए गए हैं. इससे यात्रियों को विमान तक पहुंचने और उतरने में अधिक सुविधा मिलेगी. अत्याधुनिक डिजाइन, बेहतर यात्री सुविधाएं, विस्तृत प्रतीक्षालय, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और उन्नत तकनीकी संसाधन इस टर्मिनल को प्रदेश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल करेंगे. एयरपोर्ट के नए स्वरूप से जोधपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी.

सात गुना बढ़ेगी क्षमता, एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा नया विस्तारएयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार नए टर्मिनल की यात्री क्षमता वर्तमान टर्मिनल की तुलना में लगभग सात गुना अधिक होगी. इससे भविष्य में बढ़ने वाले हवाई यातायात को आसानी से संभाला जा सकेगा. नए टर्मिनल के संचालन से जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी को भी बड़ा विस्तार मिलने की उम्मीद है. पर्यटन, व्यापार और निवेश के लिहाज से यह परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि उद्घाटन के बाद नई सुविधाओं की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और यह आधुनिक टर्मिनल जोधपुर की जनता को समर्पित किया जाएगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj