Rajasthan

सीकर में गर्मी में जल संकट, लोग बोले, ” पीने का पानी भी मुश्किल से मिल रहा”

Last Updated:June 16, 2026, 19:30 IST

Ground Report: सीकर के जगमालपुरा रोड क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है. वार्ड नंबर 64 में 5000 से अधिक घरों को मात्र एक ट्यूबवेल के भरोसे पानी सप्लाई किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र के दो अन्य ट्यूबवेल लंबे समय से खराब पड़े हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद और जलदाय विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है और कई परिवारों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

सीकर. शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, पानी की कमी के चलते जगह जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं. जगमालपुरा रोड क्षेत्र में मात्र एक ट्यूबवेल से 5000 से अधिक लोगों तक पानी सप्लाई किया जा रहा है. स्थानीय निवासी संतोष कुंवर खटीक ने बताया कि इस रोड पर 3 ट्यूबवेल है, जिनमें से 2 ट्यूबवेल खराब हैं. यहां वार्ड नंबर 64 के लोगों के पास पानी नहीं पहुंच पा रहा है, उन्होंने बताया कि एक ही ट्यूबवेल से आसपास के एरिए में पानी की सप्लाई के कारण ऊंचाई वाले एरिया में पानी नहीं आता है. कई बार नगर परिषद को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. गर्मी के समय तो समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पीने का पानी भी मुश्किल से मिल पाता है.

वार्ड नंबर 64 के बिरजू संभरिया ने बताया कि 5000 घरों में एक ट्यूबवेल के भरोसे नियमित जलापूर्ति संभव नहीं है. गर्मी के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाती हैं.  कई परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि खराब पड़े दोनों ट्यूबवेलों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए या क्षेत्र में नया ट्यूबवेल स्थापित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

दो ट्यूबवेल से अलग अलग एरिए में जाए पानी बिरजू संभरिया ने बताया कि क्षेत्र में पानी की बहुत अधिक समस्या है. एक ही ट्यूबवेल से प्याऊ क्षेत्र में पानी जाता है, जिसमें 5 हजार घरों में से 2 हजार घरों में पानी जा रहा है बाकी के 3 हजार घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. एक ट्यूबवेल इतने घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा सकता है, इसलिए ट्यूबवेल को सही करा के उनका पानी अलग अलग एरिए में उपलब्ध कराए. इससे लोगों को पानी की समस्या का स्थाई समाधान मिल जाएगा. जगमालपुरा रोड निवासी मुकेश पंवार ने बताया कि पानी की समस्या पिछले एक से दो साल से बनी हुई है. इसको लेकर स्थानीय विधायक और नगर परिषद को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है. हजारों घरों में पानी की समस्या है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अधिकांश लोग मजदूरी का काम करते हैं. मजबूरी में पानी के लिए घर खर्च के पेसों से टैंकर मंगवाना पड़ता है. इसके अलावा रात को 1 से 2 बजे के बीच पानी की सप्लाई दी जाती है. इससे काम करके आने के बाद भी रात को पानी का इंतजार करना पड़ता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj