Rajasthan

Karauli News I किसानों के लिए बड़ी राहत, DAP न मिले तो SSP और यूरिया का करें इस्तेमाल

होमफोटोकृषि

महंगी DAP का सस्ता विकल्प आया सामने, SSP और यूरिया से बचेंगे पैसे

Last Updated:September 18, 2026, 13:28 IST

Agriculture News: DAP की बढ़ती मांग और कई जगहों पर कमी के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है. कृषि विभाग ने DAP के विकल्प के तौर पर SSP और यूरिया के इस्तेमाल की सलाह दी है. SSP में फॉस्फोरस के साथ सल्फर भी मिलता है और यह DAP की तुलना में सस्ती व आसानी से उपलब्ध हो सकती है.

डीएपी खाद की बढ़ती मांग और कई जगहों पर इसकी उपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानी के बीच कृषि विभाग ने एक राहत की जानकारी दी है. कृषि विभाग के अनुसार किसान डीएपी की कमी होने पर एसएसपी खाद और यूरिया का उपयोग कर फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत पूरी कर सकते हैं.

SSP खाद बाजार में DAP की तुलना में सस्ती होने के साथ आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है.कृषि विभाग के रिटायर्ड संयुक्त निदेशक बी.डी. शर्मा ने बताया कि SSP यानी सिंगल सुपर फॉस्फेट एक फॉस्फोरस युक्त उर्वरक है. इसमें करीब 16 प्रतिशत फॉस्फोरस और 11 प्रतिशत सल्फर पाया जाता है. सल्फर की मौजूदगी के कारण SSP खाद खासतौर पर दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए उपयोगी मानी जाती है. फसलों की अच्छी वृद्धि के लिए फॉस्फोरस के साथ सल्फर भी जरूरी पोषक तत्व है.

सामान्य तौर पर एक बैग डीएपी में करीब 23 किलोग्राम फॉस्फोरस और 9 किलोग्राम नत्रजन उपलब्ध होती है. वहीं, अगर किसान फसल में फॉस्फोरस, नत्रजन और सल्फर की जरूरत को पूरा करने के लिए डीएपी के साथ अलग से सल्फर लेने के बजाय एसएसपी और यूरिया का उपयोग करते हैं, तो कम कीमत में इन पोषक तत्वों की जरूरत पूरी की जा सकती है.

Add as Preferred Source on Google

एक्सपर्ट बताते है कि बाजार में डीएपी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में परेशान होने के बजाय कृषि विभाग की सलाह के अनुसार एसएसपी और यूरिया को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें. हालांकि, खाद की मात्रा फसल और खेत की जरूरत के अनुसार तय करना जरूरी है. किसान अपने खेत की स्थिति और फसल के अनुसार नजदीकी कृषि अधिकारी से सलाह लेकर ही उर्वरकों का इस्तेमाल करें.

कृषि विभाग ने किसानों को खाद की उपलब्धता और इसके उपयोग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी है. इसके अलावा जिले के किसान किसान कॉल सेंटर के निःशुल्क नंबर 18001801551 पर फोन कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस तरह डीएपी की बढ़ती मांग के बीच एसएसपी और यूरिया का विकल्प किसानों के लिए खाद की जरूरत पूरी करने में मददगार हो सकता है.

First Published :

September 18, 2026, 13:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj