करीना कपूर की 7 फिल्में, हर में दिखा महिलाओं का दबदबा, 1 ने फ्लॉप होकर भी जीते कई अवॉर्ड्स, गाना आजतक है HIT

Last Updated:August 18, 2026, 15:47 IST
बॉलीवुड की बेबो का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में ‘कमबख्त इश्क’, ‘टशन’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों से उनके हैप्पी गो लकी गर्ल की इमेज दिमाग में आती है. लेकिन करीना कपूर ने अपने करियर के दौरान नॉन ग्लैमर्स रोल्स अदा कर खुद को हर फिल्म के साथ साबित किया. वो फिल्म-दर-फिल्म खुद को निखारती रहीं और वो कहते हैं ना कि सोना जितना तपता है, उतना ही निखरता है.
करीना कपूर की सबसे अलग और गंभीर फिल्मों में ‘द बकिंघम मर्डर्स’ शामिल है. हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस क्राइम मिस्ट्री में करीना ने जसमीत भामरा यानी ‘जस’ नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस क्राइम थ्रिलर में करीना कपूर ने अपने करियर की सबसे दमदार फरफॉर्मेंस दी थी.
अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ दमदार महिला किरदारों वाली फिल्म देखनी है तो ‘क्रू’ अच्छा ऑप्शन है. राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन तीन एयर होस्टेस के किरदार में हैं. कहानी उस समय मजेदार मोड़ लेती है, जब उनकी एयरलाइन आर्थिक संकट में फंस जाती है और तीनों अपनी नौकरी बचाने के लिए एक गोल्ड-स्मगलिंग प्लान में उलझ जाती हैं. इसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
वीरे दी वेडिंग- ‘वीरे दी वेडिंग’ चार सहेलियों की कहानी है, जिसमें दोस्ती, रिश्ते, शादी और अपनी जिंदगी के फैसलों को लेकर चारों के अलग-अलग नजरिए देखने को मिलते हैं. शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. करीना ने कालिंदी पुरी का किरदार निभाया है, जो शादी और रिश्ते को लेकर अपने तरीके से फैसले लेना चाहती है. इसको नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
करीना कपूर के करियर की सबसे यादगार और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में ‘चमेली’ का नाम जरूर आता है. इस फिल्म को भले ही कमर्शियल सक्सेस न मिली हो, लेकिन ‘चमेली’ करीना कपूर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमर से नहीं बल्कि एक्टिंग से वाहवाही लूटी थी.
सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना ने चमेली नाम की सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था. राहुल बोस के साथ करीना के अभिनय में बेहद संजीदगी देखने को मिली थी. इस फिल्म के लिए करीना कपूर और फिल्म के निर्देशन के लिए डायरेक्टर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. साथ ही इसके गानों की धूम आज तक बरकरार है. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
‘ओमकारा’ को करीना कपूर की सबसे बेहतरीन अभिनय वाली फिल्मों में गिना जाता है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘ओथेलो’ का भारतीय वर्जन है. करीना ने इसमें डॉली मिश्रा का किरदार निभाया है, जो ओमकारा यानी अजय देवगन के साथ रिश्ते में है. फिल्म में शक, प्यार, राजनीति और विश्वासघात की कहानी देखने को मिलती है. ‘ओमकारा’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है.
मधुर भंडारकर की ‘हीरोइन’ करीना कपूर की उन फिल्मों में शामिल है, जिसमें पूरी कहानी एक महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. करीना ने इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार माही अरोड़ा की भूमिका निभाई है. फिल्म एक सफल एक्ट्रेस की जिंदगी के उस पहलू को दिखाती है, जहां चमक-दमक के पीछे करियर का दबाव, रिश्तों की उलझन और निजी परेशानियां छिपी होती हैं. करीना के साथ अर्जुन रामपाल और रणदीप हुड्डा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसको प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
रीमा कागती के निर्देशन में बनी ‘तलाश: द आंसर लाइज़ विदिन’ एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें रहस्य के साथ भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलती है. फिल्म में आमिर खान ने पुलिस ऑफिसर सुरजन शेखावत और रानी मुखर्जी ने उनकी पत्नी रोशनी का किरदार निभाया है.
फिल्म में करीना कपूर रोसी के रोल में नजर आई हैं, जो कहानी में एक बेहद रहस्यमयी और महत्वपूर्ण किरदार है. इस फिल्म में करीना को एक बार फिर सेक्स वर्कर के रोल में देखा गया था और दमदार परफॉर्मेंस से करीना ने क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया था. ‘तलाश’ को करीना की बेस्ट परफॉर्मेंसेस में गिना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 18, 2026, 15:47 IST



