Rajasthan

खाटूश्याम जी मंदिर बंद, सिर्फ पुजारी कर सकेंगे पूजा-अर्चना, जानें भक्तों को कब मिलेगा दर्शन का मौका

Last Updated:April 23, 2026, 11:31 IST

Khatu Shyam Mandir: सीकर के खाटू श्याम मंदिर में विशेष तिलक श्रृंगार के चलते आज पूरे दिन दर्शन बंद रहे. मंदिर कमेटी के अनुसार अमावस्या के बाद होने वाली इस पारंपरिक पूजा में कई घंटे लगते हैं. 22 अप्रैल रात 10 बजे से ही मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे. शाम 5 बजे मंदिर दोबारा खोला जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आएं. मान्यता है कि इस श्रृंगार के बाद 22-23 दिन तक बाबा श्याम इसी रूप में दर्शन देते हैं.

ख़बरें फटाफट

सीकर: विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भक्तों के लिए बड़ी अपडेट है. अगर आप आज खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले हैं तो एक बार ये अपडेट जरूर जान ले. क्यूंकि, आज पूरा दिन भक्तों के बाबा श्याम का मंदिर बंद रहने वाला है. इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार, विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना के चलते आज 23 अप्रैल को मंदिर दिनभर बंद रखा गया है. ऐसे में आज दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को अस्थायी रूप से इंतजार करना पड़ेगा.

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, परंपरा के तहत अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस धार्मिक प्रक्रिया को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया जाता है, जिसमें कई घंटे लगते हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि तिलक श्रृंगार में लगभग 8 से 10 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है. इसलिए मंदिर के पट 22 अप्रैल की रात 10 बजे बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद 23 अप्रैल को पूरे दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है.

शाम 5 बजे मंदिर के बाद पट वापस खुलेंगे

इस दौरान केवल पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम 5 बजे मंदिर के पट पुनः खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और मंदिर बंद रहने के दौरान दर्शन के लिए न पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. आपको बता दें कि विशेष श्रृंगार के बाद भक्तों को बाबा श्याम के विशेष तिलक श्रृंगार के दर्शन होंगे. इसके बाद करीब 22 से 23 दिन तक बाबा श्याम इसी रूप में भक्तों को दर्शन देंगे. अमावस्या के बाद बाबा श्याम का यह श्रृंगार उतारा जाएगा इसके बाद वे करीब 6 से 7 दिन तक अपने मूल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं.

जानिए कौन हैं बाबा श्याम

बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

April 23, 2026, 11:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj