अगर आप रोज म्यूजिक सुनेंगे, तो सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे? किन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Last Updated:April 23, 2026, 08:28 IST
Music Health Benefits: कई बार आपने महसूस किया होगा कि म्यूजिक सुनने के बाद आपका स्ट्रेस लेवल कम हो जाता है. अब तक तमाम रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है. रोज म्यूजिक सुनने से आपकी नींद बेहतर होती है और फोकस बढ़ता है. संगीत दिल की सेहत और मूड को भी बेहतर बनाकर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है.
रोज म्यूजिक सुनने से हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है.
Music Boost Mental and Physical Health: आजकल लोगों की जिंदगी में स्ट्रेस बहुत ज्यादा हो गया है. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की परेशानियां लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं. अक्सर लोग स्ट्रेस से निपटने के तरीके ढूंढते हैं. कई लोग इसके लिए चाय का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग सिगरेट या शराब पीते हैं. अगर आपसे कहा जाए स्ट्रेस भगाने का एक ऐसा भी तरीका है, जिसमें आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होगा, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे. हालांकि यह बात सच है कि आप म्यूजिक सुनकर फ्री में तनाव से राहत पा सकते हैं. रोज संगीत सुनने की आदत न सिर्फ मूड को बेहतर बनाती है, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों पर सकारात्मक असर डालती है. रोज म्यूजिक सुनने से आपको कई गजब के फायदे मिल सकते हैं.
वेबएमडी की रिपोर्ट के अनुसार म्यूजिक सुनने से स्ट्रेस और एंजायटी कम हो जाती है. जब आप अपना पसंदीदा संगीत सुनते हैं, तो दिमाग में फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव कम होता है. संगीत सुनने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर घट सकता है, जिससे मन शांत और रिलैक्स महसूस करता है. अगर आपको रात में नींद आने में दिक्कत होती है, तो सोने से पहले हल्का और धीमा संगीत सुनना फायदेमंद हो सकता है. यह दिमाग को शांत करता है और शरीर को रिलैक्स करके बेहतर नींद लाने में मदद करता है. रोज म्यूजिक सुनने से आपकी नींद में काफी सुधार हो सकता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि म्यूजिक आपके फोकस और एकाग्रता में बढ़ोतरी कर सकता है. पढ़ाई या काम के दौरान हल्का इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक सुनने से ध्यान भटकता नहीं और काम पर फोकस बढ़ता है. यही कारण है कि कई लोग काम करते समय बैकग्राउंड म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. आप अपने मूड को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो फेवरिट म्यूजिक सुनना शुरू कर दें. जब आप उदास या थके हुए होते हैं, तो आपका पसंदीदा गाना तुरंत आपका मूड बदल सकता है. संगीत भावनाओं को व्यक्त करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करता है. इससे आपके दिमाग में नेगेटिव विचार नहीं आते हैं.
म्यूजिक सुनने से दिल की सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है. कुछ रिसर्च के अनुसार धीमा और सुकून देने वाला संगीत ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट रेट को स्थिर रखने में मदद कर सकता है. इससे दिल पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और ओवर ऑल हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. कई अन्य बीमारियों में भी म्यूजिक थेरेपी को फायदेमंद माना गया है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं रोजाना कुछ देर म्यूजिक सुनना एक सरल लेकिन बेहद असरदार आदत है. यह न सिर्फ मानसिक सुकून देता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. इसलिए अपने रूटीन में म्यूजिक को जरूर शामिल करें.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 23, 2026, 08:28 IST



