National

Dehradun News: अब गलती पर चालान नहीं ‘जय हिंद’ बोलेगी पुलिस, सुधर जाएगा ट्रैफिक सेंस! देहरादून में शुरू हुआ नया अभियान

Last Updated:October 23, 2025, 20:58 IST

Dehradun News: देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया अनोखा अभियान. अब नियम तोड़ने वालों को चालान नहीं, बल्कि “जय हिंद” कहकर जागरूक किया जा रहा है. पुलिस का मकसद डर नहीं, समझ से ट्रैफिक सेंस सुधारना है.जय हिंद बोलेगी पुलिस, सुधर जाएगा ट्रैफिक सेंस! देहरादून में शुरू हुआ अभियान

देहरादून: राजधानी देहरादून की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम की वजह सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि ट्रैफिक सेंस की कमी भी है. इसी सोच के साथ देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखी और मानवीय पहल शुरू की है, जहां चालान नहीं काटा जा रहा, बल्कि संवेदनशीलता सिखाई जा रही है.

‘जय हिंद’ से मिल रहा ट्रैफिक का सबक
इस खास अभियान में ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों को डांटती नहीं, बल्कि ‘जय हिंद’ कहकर आईना दिखाती है. पुलिसकर्मी मुस्कुराते हुए वाहन चालकों से संवाद करते हैं और समझाते हैं कि ट्रैफिक नियम डर के लिए नहीं, सुरक्षा के लिए हैं.

राजधानी के कई प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मी हाथों में संदेश बोर्ड लिए तैनात हैं. जो ड्राइवर रेड लाइट या रेलवे फाटक पार करते हैं, उनके सामने ये पुलिसकर्मी ‘जय हिंद’ कहती हैं- ताकि गलती के साथ सम्मान और जागरूकता का संदेश भी मिले.

गलती भी समझ, सम्मान भीन्यूज़ 18 की टीम जब मौके पर पहुंची तो कई वाहन चालक कैमरे से बचते नजर आए, जबकि कुछ ने अपनी गलती मान ली. उनका कहना था कि ऐसी पहल से ‘डर नहीं, समझ से सुधार’ आता है.

एसपी ट्रैफिक बोले- एजुकेशन ही असली बदलावएसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान ट्रैफिक के तीन E– Enforcement, Engineering और Education में से ‘Education’ से जुड़ा है. हम चाहते हैं कि लोग नियमों का पालन डर से नहीं, समझ से करें. जब चालक खुद जागरूक होगा, तभी ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी.

नई सोच, नया देहरादून
देहरादून पुलिस का यह ‘जय हिंद ट्रैफिक अभियान’ शहर की ट्रैफिक संस्कृति में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सराहनीय कदम है. हालांकि, सवाल अब भी यही है कि क्या सिर्फ पुलिस के समझाने से ट्रैफिक सेंस बदलेगा, या फिर शहरवासियों को खुद अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी? आखिरकार, सड़कें सबकी हैं और नियम भी सबके लिए.
Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

Location :

Dehradun,Uttarakhand

First Published :

October 23, 2025, 20:58 IST

homeuttarakhand

जय हिंद बोलेगी पुलिस, सुधर जाएगा ट्रैफिक सेंस! देहरादून में शुरू हुआ अभियान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj