जमीन के लिए ट्रॉफी कुर्बान करेगी अनुपमा, टूट जाएगा अपने घर का सपना? हार के बाद वसुंधर ने चली नई चाल

Last Updated:August 16, 2026, 08:26 IST
Anupama Written Update 16 August: अनुपमा की जिंदगी में एक और बड़ा तूफान आने वाला है. अपने खुद के घर का सपना पूरा करने के लिए क्या अनुपमा को अपनी मेहनत की ट्रॉफी कुर्बान करनी पड़ेगी? हार के बाद वसुंधरा ने ऐसी नई चाल चली है, जिसने अनुपमा को एक कठिन मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. जानिए आज का पूरा अपडेट.
नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ शो के आज एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा बहुत ही खुशी से ख्याति को बताती है कि वह जल्द ही अपना खुद का घर बनाएगी. ख्याति अनुपमा की हिम्मत की तारीफ करती है और कहती है कि उसकी कहानी कई लोगों को प्रेरित करेगी. हालांकि अनुपमा इसे अपनी थोड़ी स्वार्थी सोच मानती है, क्योंकि पुरानी जिंदगी में वह हमेशा यहां-वहां भटकती रही.
लेकिन ख्याति उसे भरोसा दिलाती है कि उसका सपना जरूर पूरा होगा. इसके बाद दोनों के लिए अनुपमा मैगी बनाने का फैसला करती है.
घर में बच्चों की मस्ती और पुरानी यादें
दूसरी तरफ ईशानी, प्रेरणा और किंजल आपस में बातें कर रहे होते हैं. ईशानी कहती है कि भले ही दोनों परिवारों में झगड़े चलते रहते हैं, लेकिन साथ में मजा भी आता है. किंजल अपने बच्चों को याद करती है और प्रेरणा-ईशानी से परी की प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती है. किंजल परी के होने वाले बच्चे के लिए सिलाई की हुई छोटी फ्रॉक दिखाती है. तभी राही वहां आ जाती है. किंजल उसे भी वह छोटी ड्रेस दिखाती है, जिसे देखकर राही शॉक हो जाती है. हालांकि माहौल को संभालते हुए किंजल कहती है कि अनुपमा राही और प्रेरणा दोनों की खुशियों के लिए दुआ करती है. इसके बाद सब मिलकर खेलने और एन्जॉय करने का प्लान बनाते हैं.
अनुपमा की मिठाई देखकर इमोशनल हुआ प्रेम
इधर प्रेम अनुपमा की बनाई मिठाई देखता है और उसे पुराना वक्त याद आ जाता है. अनुपमा छिपकर प्रेम को मिठाई खाते हुए देखती है और मन ही मन खुश होती है. प्रेम मिठाई खाता है और काफी इमोशनल हो जाता है. तभी अनुपमा बाहर आती है और प्रेम को देर रात ज्यादा मीठा न खाने की सलाह देती है. इसके बाद अनुपमा, शाह और कोठारी परिवार मिलकर भगवान की पूजा-प्रार्थना करते हैं. तभी अचानक गौतम को एक चौंकाने वाला फोन कॉल आता है.
घर की जमीन को लेकर हुई बहस
पूजा के बाद वसुंधरा शाह परिवार का शुक्रिया अदा करती है. तभी गौतम अनुपमा से पूछता है कि क्या वह अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रही है? लीला कहती है कि अनुपमा अभी सिर्फ सोच रही है. लेकिन गौतम खुलासा करता है कि बिल्डर उसका दोस्त है और उसने अनुपमा के वहां आने की बात बताई है. गौतम कहता है कि वह डिस्काउंट की बात कर सकता है. इस पर अनुपमा आत्मविश्वास से कहती है कि वह कॉम्पिटिशन जीतेगी और फिर अपने पैसों से जमीन खरीदेगी. हालांकि वसुंधरा और श्रुति उसके इस आत्मविश्वास पर सवाल उठाते हैं.
View this post on Instagram



