‘जश्न से पहले जंग थी आजादी’, छा गया प्रभास की ‘फौजी’ का पोस्टर, झलक देखते ही फैंस ने बताया सुपरहिट

Last Updated:August 16, 2026, 05:46 IST
15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ का पोस्टर जारी हुआ. सुपरस्टार की फिल्म की पहली झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया. फौजी का पोस्टर देख प्रभास के फैंस ने इसे सुपरहिट करार दे दिया है. फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
छा गया ‘फौजी’ का पोस्टर.
नई दिल्ली. प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. 15 अगस्त को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास की फिल्म का पोस्टर जारी हुआ. रिलीज होते ही पोस्टर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की घोषणा के समय से ही इसे एक अलग तरह की कहानी बताया जा रहा था. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी हुए पोस्टर ने इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.
अब प्रभास की फिल्म के पोस्टर को देख फैंस ने इसे सुपरहिट बताया है. पोस्टर में प्रभास का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनके किरदार की झलक काफी प्रभावशाली है. पोस्टर में वह दोनों हाथों में बंदूक थामे युद्ध के मैदान में दुश्मनों का सामना करते नजर आ रहे हैं. उनके कपड़ों पर लगा खून और पूरा बैकग्राउंड कहानी के गंभीर और संघर्षपूर्ण माहौल की ओर इशारा करता है.
पोस्टर पर दिखे दो किरदार
पोस्टर पर दो तरह के किरदार दिख रहे हैं. एक किरदार जो गांधी बना हुआ है, जो शांति के मार्ग पर चलने का प्रतीक है. वहीं दूसरी ओर युद्ध में जाता योद्धा. दोनों एक दूसरे विपरीत राह पर चलते दिख रहे हैं. फिल्म के पोस्टर से पता चलता है कि कहानी दो विपरीत किरदारों के बीच में बुनी गई है. गांधी के रोल में अनुपम खेर हैं. हालांकि पोस्टर पर किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा है.
हनु इससे पहले ‘अंदाला राक्षसी’, ‘कृष्णगाड़ी वीरा प्रेम गाथा’, ‘पड़ी पड़ी लेचे मनसु’ और ‘सीतारामम’ जैसी रोमांटिक और भावनात्मक फिल्में बना चुके हैं. ऐसे में प्रभास जैसे बड़े एक्शन स्टार के साथ उनका नया प्रोजेक्ट कैसा होगा, इसे लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही जिज्ञासा थी. हालांकि, फिल्म के पोस्टर्स और सामने आ रही जानकारियों ने धीरे-धीरे इस उत्सुकता को बड़े बज में बदल दिया है.
Before freedom became a celebration, it was a battle!
Saluting the spirit of every Fauzi who fought for our tomorrow 🙏🏼
Happy Independence Day 🇮🇳



