Rajasthan

Kota News : शराब व्यवसायी पर आधा दर्जन बदमाशों का हमला, सरियों-डंडों से बेरहमी से पीटा

Last Updated:August 15, 2026, 23:21 IST

Kota News : कोटा में शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर आधा दर्जन बदमाशों ने सरियों-डंडों से हमला किया. CCTV में कैद हुई वारदात, इस मामले में शराब व्यवसायी रिंकू गंभीर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हूआ है. सीसीटीवी में यह देखा जा सकता है कि अचानक तकरीबन दर्जन भर लोग आते हैं और व्यवसायी पर सरिया और डंडों से हमला कर देते हैं. फिलहाल यह अभी साबित नहीं हो सका कि यह किस कारण से हुआ है. रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. कोटा में शराब व्यवसायी पर आधा दर्जन बदमाशों का हमला, सरियों-डंडों से पीटाZoomकोटा में शराब व्यवसायी पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की बापू कॉलोनी में देर रात शराब व्यवसायी पर बदमाशों ने हमला कर दिया. करीब आधा दर्जन बदमाशों ने शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा को घेर लिया और सरियों व डंडों से जमकर मारपीट की. हमले में रिंकू के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं. पूरी वारदात कॉलोनी में लगे एक मकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई. सामने आए वीडियो में बदमाश शराब व्यवसायी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वारदात के दौरान कॉलोनी से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. मारपीट के बाद बदमाश रिंकू को अचेत हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की बापू कॉलोनी की है. देर रात शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रिंकू को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हमले में बदमाशों ने सरियों और डंडों का इस्तेमाल किया. रिंकू के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं. हमला इतना जोरदार था कि मारपीट के बाद रिंकू अचेत हालत में वहीं गिर गया. इसके बाद बदमाश मौके से निकल गए.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदातशराब व्यवसायी पर हुए हमले की पूरी घटना कॉलोनी के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. सामने आई लाइव तस्वीरों में बदमाश रिंकू पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. वारदात के दौरान कॉलोनी से कई लोग गुजरते भी नजर आए, लेकिन किसी ने बीच में आकर बदमाशों को रोकने की कोशिश नहीं की. हमले के बाद बदमाश घायल रिंकू को वहीं छोड़कर फरार हो गए. CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब इसी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.

परिजन घायल रिंकू को अस्पताल लेकर पहुंचेघटना की जानकारी मिलने के बाद रिंकू के परिजन और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे. रिंकू को घायल और अचेत हालत में देखकर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. हमले में रिंकू के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है. हालांकि उसकी मौजूदा हालत को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

पुरानी रंजिश में हमले की आशंकाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है. हालांकि हमले की असली वजह क्या रही और वारदात में शामिल बदमाश कौन हैं, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा. रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. बदमाशों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंFirst Published :

August 15, 2026, 23:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj