Rajasthan

जालोर का कोटकास्ता किला हुआ वीरान, इतिहास और फिल्मी पहचान के बाद भी उपेक्षा में ढहती यह धरोहर, देखें वीडियो

X
title=

जालोर का कोटकास्ता किला वीरान, उपेक्षा में ढहती धरोहर, देखें वीडियो

 

arw img

Dharohar : जालोर जिले के भीनमाल उपखंड से करीब 20 किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित कोटकास्ता किला आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है. कभी नाथ संप्रदाय की पवित्र तपोस्थली और राजसी वैभव का प्रतीक रहा यह ऐतिहासिक किला अब संरक्षण के अभाव में धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. इस किले की पहचान सिर्फ इसके गौरवशाली इतिहास तक सीमित नहीं रही, बल्कि हॉलीवुड फिल्म The Warrior की शूटिंग यहां होने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिली. इसके बावजूद आज यह धरोहर उपेक्षा का शिकार है. इतिहास के अनुसार यह स्थल गुरु जलंधरनाथ और गोरखनाथ की तपोस्थली माना जाता है और जोधपुर के महाराजा मानसिंह से जुड़ी कथाएं इसे और भी खास बनाती हैं. किले की वास्तुकला में तीन मंजिला राजमहल, मजबूत परकोटा, विशाल द्वार और बुर्ज इसकी भव्यता की गवाही देते हैं, लेकिन अब ये सभी ढांचे जर्जर हो चुके हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते इसका संरक्षण नहीं किया गया, तो यह ऐतिहासिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल एक कहानी बनकर रह जाएगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj