Rajasthan

पागल कुत्ते ने मचाया कोहराम, दो घंटे में 35 से अधिक लोगों को काटा, पूरे इलाके में मच गई अफरातफरी

Last Updated:May 13, 2026, 14:32 IST

Rabid Dog Attack In Banswara : बांसवाड़ा जिले के गढ़ी क्षेत्र के मोरड़ी गांव में एक पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई. महज दो घंटे के भीतर कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों समेत 35 से ज्यादा लोगों को काट लिया. लगातार हो रहे हमलों से दहशत में आए ग्रामीणों ने आखिरकार कुत्ते को घेरकर मार गिराया.पागल कुत्ते का आतंक! 2 घंटे में 35 से ज्यादा लोगों को काटा, इलाके में अफरातफरीZoomRabid Dog Attack In Banswara

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा जिले के गढ़ी उपखंड क्षेत्र के मोरड़ी गांव में सोमवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. कुत्ते ने करीब दो घंटे तक गांव की गलियों और रास्तों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला किया. इस दौरान उसने 35 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया. अचानक हुए हमलों से पूरे गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार पागल कुत्ता गांव की बस्ती में घुस आया और सामने आने वाले हर व्यक्ति पर हमला करने लगा. सबसे पहले उसने रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों को काटा, लेकिन देखते ही देखते वह बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर भी झपटने लगा. कई लोग अपने घरों के बाहर बैठे थे, जबकि कुछ बच्चे खेल रहे थे. कुत्ते ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया. लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

मोरड़ी में खूंखार कुत्ते का आतंक, ग्रामीणों ने मार गिरायाघटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया. वहीं घायलों को तत्काल निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से परतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों ने घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए और जरूरी उपचार शुरू किया. कुछ घायलों के शरीर पर गहरे जख्म होने की भी जानकारी सामने आई है.

आवारा कुत्ते के हमले से दहशत, कई लोग घायलग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता बेहद आक्रामक हो चुका था और लगातार लोगों पर हमला कर रहा था. कई प्रयासों के बावजूद वह काबू में नहीं आ रहा था. ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और आखिरकार मार गिराया. इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद पूरे मोरड़ी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने से बच रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा और संक्रमित कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Banswara,Banswara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj