कॉमेडी का फुल डोज है माधुरी दीक्षित की 5 फिल्में, 1 में अनिल कपूर संग हिट रही जोड़ी, दूसरी बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

Last Updated:August 20, 2026, 19:39 IST
माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में रोमांस, ड्रामा और गंभीर रोल से लेकर कॉमेडी तक हर तरह के रोल निभाए हैं. उन्होंने अपने हर किरदार में जान फूंक दीं. इनमें कुछ तो ऐसे भी हैं, जो आज भी लोगों के जहन में बसे हैं. कई फिल्मों में कॉमेडी का तड़का कहानी को और ज्यादा मजेदार बनाता है. अगर आप घर बैठे माधुरी दीक्षित की पुरानी और कॉमेडी फिल्में देखना चाहते हैं. तो OTT पर मौजूद इन 5 फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. इनमें कुछ में फिल्मों में तो माधुरी अपने रोल से छा गई थीं.
नई दिल्ली. माधुरी आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी अपने काम से लोगों का दिल जीत रही हैं. अपने करियर में उन्होंने कई बार कॉमेडी रोल निभाकर भी लोगों का दिल जीता है. इनमें उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं, तो कुछ को सिनेमाघरों में खास सफलता नहीं मिली. उनकी कुछ कॉमेडी फिल्में तो आप OTT प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं.
इनमें पहली है साल 1994 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’. इस फैमिली कॉमेडी फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने धमाल कर दिया था. आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में प्रेम और निशा की प्रेम कहानी ने लोगों को बांधकर रखने का काम किया था.
फिल्म में निशा के रोल में माधुरी ने इतिहास रच दिया था. फिल्म में शादी और रिश्तों के बीच कई ऐसे मजेदार पल आते हैं, जो दर्शकों को हंसाते हैं. माधुरी ने निशा के किरदार में अपनी खूबसूरती के साथ शानदार कॉमिक टाइमिंग भी दिखाई थी. निशा का उनका किरदार के कई डायलॉग तो ऐसे हैं, जिन पर लोग खूब हंसे थे. फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम, जियो हॉटस्टार और जी5 पर देख सकते हैं .
Add as Preferred Source on Google
दूसरी है यश चोपड़ा की ‘दिल तो पागल है’. वैसे तो ये माधुरी की रोमांटिक फिल्म है, लेकिन इसमें कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिला. शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की दिल तो पागल है सिर्फ रोमांटिक फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें दोस्ती, डांस और हल्के-फुल्के कॉमेडी सीन्स भी खूब देखने को मिलते हैं.
फिल्म में माधुरी दीक्षित ने पूजा का किरदार निभाया था, जबकि शाहरुख खान राहुल के रोल में नजर आए थे. दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म के मजेदार डांस सीक्वेंस आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं. 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया ने ब्लॉकबस्टर बताया है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
इसके अलावा टोटल धमाल में भी माधुरी का जबरदस्त कॉमेडी अंदाज देखने को मिला था. साल 2019 में रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर साथ नजर आई थी. फिल्म में दोनों का पति-पत्नी वाला किरदार और उनकी नोकझोंक काफी मजेदार है. इसके अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी समेत कई कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाती है. फिल्म हिट साबित हुई थी. इस आप जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
इसके अलावा फिल्म डेढ़ इश्किया में भी माधुरी की डार्क कॉमेडी देखने को मिली थी. इस फिल्म में आप साधारण कॉमेडी के बजाय थोड़ी अलग और डार्क कॉमेडी देख सकेंगे. डेढ़ इश्किया आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. साल 2014 में आई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने बेगम का किरदार निभाया था. उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. फिल्म को फ्लॉप माना जाता है. इस फिल्म को ShemarooMe पर और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया है.
इसके अलावा माधुरी दीक्षित की ‘राम लखन’. इस फिल्म में भी कॉमेडी, एक्शन देखने को मिला था. माधुरी की इस फिल्म की कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. 1989 की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर और जैकी लीड रोल में थे. फिल्म में अनिल कपूर का लखन वाला अंदाज और उनके कई मजेदार सीन आज भी दर्शकों को खूब हंसाते हैं. माधुरी ने राधा का किरदार निभाया था. फिल्म को एक्शन-कॉमेडी के तौर पर देखा जा सकता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम और जी 5 पर मौजूद है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 20, 2026, 19:39 IST



